- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Chennai Superkings make highest IPL total at the Eden Gardens
IPL 2023: CSK ने बनाया आईपीएल 2023 का सबसे बड़ा स्कोर, इडेन गार्डेंस का चार साल पुराना रिकॉर्ड टूटा
CSK ने KKR का 2019 में बनाया गया सबसे ज्यादा स्कोर के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया.
Published On Apr 23, 2023, 10:13 PM IST
Last UpdatedApr 23, 2023, 10:13 PM IST
Chennai Superkings (Photo-IPLT20.Com)
आईपीएल 2023 में आज चेन्नई सुपरकिंग्स और कोलकाता नाइटराइडर्स की टीमें आमने-सामने हैं. कोलकाता के इडेन गार्डेंस में खेले जा रहे इस मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स ने इस सीजन का सबसे बड़ा स्कोर बना दिया. चेन्नई की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट पर 235 रन बना दिए. आईपीएल 2023 का यह सबसे बड़ा स्कोर है. इसके साथ ही चेन्नई की टीम कोलकाता के इडेन गार्डेंस मैदान पर चार साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया.
चेन्नई सुपरकिंग्स ने इडेन गार्डेंस के मैदान पर सबसे बड़ा स्कोर अपने नाम किया. चेन्नई सुपरकिंग्स ने चार साल पहले इस मैदान पर कोलकाता नाइटराइ़डर्स के 232 रन के स्कोर को पीछे छोड़ दिया. वहीं चेन्नई सुपरकिंग्स के आईपीएल इतिहास का यह तीसरा सबसे बड़ा स्कोर है. चेन्नई की टीम ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 246 रन बनाए थे, वह टीम का आईपीएल का सबसे ज्यादा स्कोर है.
इडेन गार्डेंस में सबसे ज्यादा स्कोर:
चेन्नई सुपरकिंग्स- 235/4 vs कोलकाता नाइट राइडर्स- साल 2023
कोलकाता नाइटराइडर्स- 232/2 vs मुंबई इंडियंस- साल 2019
सनराइजर्स हैदराबाद- 228/4 vs कोलकाता नाइट राइडर्स- साल 2023
कोलकाता नाइटराइडर्स- 218/4 vs पंजाब किंग्स- साल 2019
CSK का आईपीएल में सबसे ज्यादा स्कोर:
246/5 vs राजस्थान रॉयल्स, चेन्नई, 2010
240/5 vs पंजाब किंग्स, मोहाली, 2008
235/4 vs कोलकाता नाइट राइडर्स, कोलकाता, 2023
226/6 vs रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, बेंगलुरु, 2023
रहाणे, शिवम दुबे और डेवॉन कोनवे की तूफानी पारी:
चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए अजिंक्य रहाणे, शिवम दुबे और डेवॉन कोनवे ने तूफानी पारी खेली. अजिंक्य रहाणे ने 29 गेंद में नाबाद 71 रन (छह चौका, पांच छक्के), शिवम दुबे ने 21 गेंद में 50 रन (दो चौका, पांच छक्के) और डेवोन कॉनवे ने 40 गेंद में 56 रन (चार चौका, तीन छक्का) बनाए. रुतुराज गायकवाड़ ने 20 गेंद में 35 रन (दो चौका, तीन छक्के) का योगदान दिया.