×

पिता और छोटे भाई को खोया, अब वापसी को तैयार है 27 साल का यह भारतीय पेसर

Chetan Sakariya Comeback: चेतन सकारिया को चोट और पारिवारिक परेशानियों के चलते क्रिकेट से दूर रहना पड़ा. लेकिन बाएं हाथ का यह पेसर अब एक बार फिर मैदान पर वापसी के लिए तैयार है.

user-circle cricketcountry.com Written by Bharat Malhotra
Last Updated on - January 1, 2026 4:41 PM IST

बेंगलुरु: Chetan Sakariya comeback- चेतन सकारिया को तीन साल पहले तक भारत के उभरते हुए तेज गेंदबाजों में से एक गिना जाता था. लेकिन चोट ने इस खिलाड़ी की रफ्तार पर ब्रेक लगा दी. वह लंबे वक्त तक खेल से दूर रहे. ऐसे वक्त पर उन्हें लगने लगा था कि वह शायद कभी दोबारा भारत के लिए नहीं खेल पाएंगे. लेकिन मैदान पर उनकी वापसी हो चुकी है. वह घरेलू सीजन में सौराष्ट्र की ओर से खेल रहे हैं. विजय हजारे ट्रॉफी में उन्होंने एक मैच खेला. यह फरवरी 2024 के बाद उनका पहला मैच था.

सकारिया ने समाचार एजेंसी पीटीआई से कहा, ‘जब मुझे चोट लगी थी तो मुझे लगा था कि मैं कभी वापसी नहीं कर पाऊंगा. अब इस घरेलू सीजन में खेलकर मैं बहुत अच्छा महसूस कर रहा हूं. सौराष्ट्र के लिए गेंदबाजी करने के बाद बहुत अच्छा लग रहा है.’

इसे भी पढ़ें- ‘दरवाजा तोड़ रहा है…’, सरफराज पर CSK को अश्विन की सलाह, कहा उसका फायदा उठाओ

चोट के चलते क्रिकेट से दूर रहे सकारिया

इस तेज गेंदबाज के बाएं हाथ की कलाई में 2024 के शुरू में चोट लगी थी जिससे उबरने में उन्हें काफी समय लग गया. सकारिया ने कहा कि यह मानसिक रूप से थका देने वाला दौर था.

उन्होंने कहा, ‘यह मेरे लिए मानसिक रूप से बहुत चुनौतीपूर्ण था. मुझे विश्वास नहीं था कि मैं दोबारा क्रिकेट खेल पाऊंगा. कुछ डॉक्टरों ने मुझसे कहा कि शायद मैं दोबारा गेंद को ठीक से पकड़ भी न पाऊं. यह मेरे लिए बहुत मुश्किल समय था क्योंकि मैं खुद पर भरोसा नहीं कर पा रहा था.’

इसे भी पढ़ें- T20 World Cup 2026: ऑस्ट्रेलिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान किया

कैसा है चेतन सकारिया का करियर रिकॉर्ड

फॉर्मेटमैचविकेटसर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पारीसर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन मैचइकॉनमी5W
वनडे इंटरनेशनल122/342/344.250
टी20 इंटरनेशनल211/341/349.270
फर्स्ट क्लास31906/389/933.125
लिस्ट ए26395/625/625.451
टी2054775/115/118.101
IPL20203/313/318.620

पिता और भाई के निधन से टूट गए थे सकारिया

सकारिया को निजी जीवन में भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. वर्ष 2021 में उनके पिता और छोटे भाई का निधन हो गया था. इस 27 वर्षीय खिलाड़ी ने कहा कि उस उथल-पुथल भरे दौर ने उन्हें जीवन और करियर में आने वाली असफलताओं से निपटना सिखाया.

उन्होंने कहा, ‘मेरे जीवन में जो हालात आए, उनके बारे में मैंने सोचा भी नहीं था. अगर मैं क्रिकेटर नहीं होता तो मुझे नहीं लगता कि मैं दोबारा वास्तविक जिंदगी में लौट पाता. अब मुझे लगता है कि अगर मेरी जिंदगी में फिर कभी कोई मुश्किल हालात आते हैं तो मैं उनका सामना करने के लिए तैयार हूं. मुझे पता है कि मुझे क्या करना है.’

वापसी के लिए कर रहे हैं कड़ी मेहनत (Chetan Sakariya Comeback)

सकारिया अब घरेलू क्रिकेट में ऐक्टिव हैं लेकिन उनका मानना है कि भारत की टीम में वापसी करने के लिए उन्हें कड़ी मेहनत करनी होगी. उन्होंने अब तक भारत की तरफ से एक वनडे और दो टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं.

TRENDING NOW

बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने कहा, ‘मुझे अब भी लगता है कि मैं राष्ट्रीय टीम में जगह बना सकता हूं लेकिन उसके लिए मुझे कड़ी मेहनत करनी होगी. मुझे अपनी तकनीक पर काम करना होगा ताकि मैं लय हासिल कर सकूं. लेकिन मैं अपने खेल में दिन-प्रतिदिन सुधार कर रहा हूं और यह मेरे लिए सकारात्मक बात है.’