पहले से पता था कि ऑस्ट्रेलियाई पिचों से क्या उम्मीद करनी है: चेतेश्वर पुजारा

एडिलेड टेस्ट में 123 रनों की पारी खेलने वाले पुजारा को मैन ऑफ द मैच का खिताब मिला।

Edited By : Cricket Country Staff |Dec 10, 2018, 01:25 PM IST

Published On Dec 10, 2018, 01:25 PM IST

Last UpdatedDec 10, 2018, 01:25 PM IST

Cheteshwar Pujara (BCCI)

एडिलेड टेस्ट में मैन ऑफ द मैच रहे भारतीय बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने अपनी इस पारी को खास बताया। हालांकि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की इस जीत का श्रेय पुजारा ने गेंदबाजों को दिया है। मैच के बाद प्रेसेंटेशन के दौरान उन्होंने कहा, “ये शतक बेहद खास था। आखिर में टेस्ट जीतना, श्रेय गेंदबाजों को जाता है। 15 रनों की बढ़त मिलना मनोवैज्ञानिक लाभ था।”

पहली पारी में जहां बाकी बल्लेबाज हड़बड़ी में खराब शॉट खेलकर आउट हो रहे थे, वहां पुजारा मजबूत दीवार बनकर खड़े रहे और टीम को 250 रन के स्कोर तक पहुंचाया। अपनी बल्लेबाजी के बारे में पुजारा ने कहा, “मेरे लिए सबसे अहम चीज तैयारी थी। जब मैं घर पर था तो मुझे पता था कि ऑस्ट्रेलियाई पिचों से क्या उम्मीद करनी है। साथी खिलाड़ियों से मिले आत्मविश्वास से ये संभव हो पाया। मैंने हमेशा ही अपनी क्षमता पर भरोसा किया, भारतीय टीम के लिए खेलकर मुझे इतना अनुभव तो हो चुका है।”

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

एडिलेड टेस्ट की पहली पारी में बल्लेबाजों ने मूर्खतापूर्ण क्रिकेट खेली: शास्त्री

टीम इंडिया के कोच रवि शास्त्री और कप्तान विराट कोहली की तरह पुजारा ने भी माना कि बल्लेबाजी में और सुधार की गुंजाइश है। पुजारा ने कहा, “बतौर बल्लेबाजी युनिट, हमें सुधार करने की जरूरत है। हमने अपनी गलतियों से सीखा और दूसरी पारी में बेहतर बल्लेबाजी की।”

पुजारा ने अपनी इस खास पारी को श्रेय अपनी पिता अरविंद पुजारा को दिया, जो कि प्रथम श्रेणी क्रिकेटर रह चुके हैं। उनके बारे में बात करते हुए पुजारा ने कहा, “ये उनके लिए बेहद मायने रखता है। वो ऐसे शख्स हैं, जिन्होंने मुझे तब से सिखाना शुरू किया है जब मैं 8 साल का था। उन्हें मुझ पर गर्व हो रहा होगा।”

Editor's Pick