• Home
  • News
  • Cheteshwar pujara flop in 100th test match out without scoring a single

IND VS AUS: चेतेश्वर पुजारा 100वें टेस्ट में बिना खाता खोले आउट, बनाया यह शर्मनाक रिकॉर्ड

चेतेश्वर पुजारा ने मैच में सात गेंदों का सामना किया और नाथन लियोन की गेंद पर बिना कोई रन बनाए एलबीडब्ल्यू हो गए.

Edited By : Akhilesh Tripathi |Feb 18, 2023, 12:19 PM IST

Published On Feb 18, 2023, 12:19 PM IST

Last UpdatedFeb 18, 2023, 12:19 PM IST

Cheteshwar pujara

Cheteshwar pujara (Photo-twitter)

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दिल्ली में खेला जा रहा टेस्ट मैच चेतेश्वर पुजारा के लिए बेहद खास है. पुजारा का यह 100वां टेस्ट मैच है और वह 100 टेस्ट खेलने वाले भारत के 13वें खिलाड़ी बने हैं. इस टेस्ट में चेतेश्वर पुजारा के बल्ले से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद थी, मगर इस मैच में पुजारा ने निराश किया और वह खाता भी नहीं खोल सके. 100वें टेस्ट में शून्य पर आउट होकर पुजारा ने अपने नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज कर लिया.

चेतेश्वर पुजारा ने मैच में सात गेंदों का सामना किया और बिना कोई रन बनाए आउट हो गए. नाथन लियोन ने उन्हें अपना शिकार बनाया. लियोन की मिडिल स्‍टंप पर लेंथ बॉल को पुजारा डिफेंस करने गए थे लेकिन बल्‍ला पैड पर लगा और गेंद पहले जाकर पैड पर लगी. हालांकि अंपायर ने मना कर दिया था लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने इस फैसले को रिव्यू किया और पुजारा को वापस पवेलियन जाना पड़ा. पुजारा 100वें टेस्ट में शून्य पर आउट होने वाले दुनिया के आठवें और भारत के दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

अपने 100वें टेस्ट में शून्य पर आउट होने वाले बल्लेबाज: 

दिलीप वेंगसरकर (1988)
एलन बॉर्डर (1988)
कर्टनी वाल्स (1998)
मार्क टेलर (1998)
स्टीफन फ्लेमिंग (2006)
एलिस्टर कुक (2013)
ब्रेंडन मैकुलम (2016)
चेतेश्वर पुजारा (2023)

100वें टेस्ट में भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन: 

सुनील गावस्कर – 48, 37
दिलीप वेंगसरकर – 25, 0
कपिलदेव – 55
सचिन तेंदुलकर – 54
अनिल कुंबले- 21, 29*
राहुल द्रविड़ – 52, 9
वीवीएस लक्ष्मण – 64, 4
सौरव गांगुली – 43, 40
वीरेंद्र सहवाग – 30, 9
हरभजन सिंह – 18*, 52
इशांत शर्मा – 10*
विराट कोहली – 45
चेतेश्वर पुजारा – 0

Editor's Pick