चेतेश्वर पुजारा ने युवाओं के लिए ‘बेंचमार्क’ तय कर दिया है

ऐसे बहुत कम बल्लेबाज हैं जो पूरे दिन बल्लेबाजी कर सकते हैं और इतनी गेंदों का सामना कर सकते हैं।

Edited By : Cricket Country Staff |Jan 09, 2019, 07:50 AM IST

Published On Jan 09, 2019, 07:50 AM IST

Last UpdatedJan 09, 2019, 07:50 AM IST

Cheteshwar Pujara Getty Images

भारतीय क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया में 71 साल में पहली बार टेस्ट सीरीज जीतकर ऐतिहासिक कामयाबी हासिल की है। भारत की इस जीत में टॉप ऑर्डर बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा का अहम योगदान रहा।

शुभमन गिल को भारत के भविष्य के खिलाड़ी के रूप में देखा जा रहा है और चेतेश्वर पुजारा की ऑस्ट्रेलिया में खेली गयी मैराथन पारी से प्रेरित पंजाब के सलामी बल्लेबाज ने कहा कि भारतीय टीम के इस खिलाड़ी ने युवाओं के लिये ‘बेंचमार्क’ तय कर दिया है।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

गिल ने रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप बी मैच के बाद पत्रकारों से कहा, ‘‘ऐसे बहुत कम बल्लेबाज हैं जो पूरे दिन बल्लेबाजी कर सकते हैं और इतनी गेंदों का सामना कर सकते हैं। उन्होंने (पुजारा) ने एक दौरे पर 1200 से ज्यादा गेंद खेलीं जो सचमुच बेहतरीन है। दौरे पर 500 रन बनाना संभव दिख सकता है। लेकिन इतनी सारी गेंदों का सामना करना युवाओं के लिए ‘बेंचमार्क’ तय करता है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘चेतेश्वर पुजारा जिस तरह से बल्लेबाजी करते हैं, उसे देखते हुए काफी कुछ सीखा जा सकता है, वह क्रीज पर कितने धैर्य से बल्लेबाजी करते हैं। ऑस्ट्रेलिया के पास विश्व स्तरीय गेंदबाज थे और उनके खिलाफ इतनी मुश्किल पिचों पर रन बनाना शानदार है। मुझे उन्हें बल्लेबाजी करते हुए देखना पसंद है जबकि आजकल बल्लेबाज तेजी से रन जुटाने की कोशिश में रहते हैं। ’’

Editor's Pick