विश्व के नंबर एक ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज पैट कमिंस ने कहा कि टेस्ट क्रिकेट में चेतेश्वर पुजारा को गेंदबाजी करना सबसे मुश्किल है और उन्होंने भारत के मध्यक्रम के बल्लेबाज को अपनी टीम के लिए सबसे बड़ा सरदर्द करार दिया।
पुजारा नंबर तीन पर अपनी ठोस बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने 2018-19 में भारत की ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में ऐतिहासिक जीत में अहम भूमिका निभाई थी।
कमिंस से ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर्स संघ (एसीए) द्वारा आयोजित सवाल जवाब के कार्यक्रम में जब पूछा गया कि किस बल्लेबाज को गेंदबाजी करना सबसे मुश्किल लगता है तब उन्होंने पुजारा का नाम लिया।
उन्होंने कहा, ‘दुर्भाग्य से ऐसे कई बल्लेबाज हैं। लेकिन मैं एक ऐसे बल्लेबाज का नाम लूंगा जो सबसे हटकर है और वह भारत का (चेतेश्वर) पुजारा है। वह हमारे लिए असली सिरदर्द था।’
पुजारा ने ऑस्ट्रेलिया के पिछले दौर में 3 शतक और 1 अर्धशतक की मदद से 521 रन बनाए थे जिससे भारत पहली बार ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर टेस्ट सीरीज जीतने में सफल रहा था।
कमिंस ने याद किया कि ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों को पुजारा को आउट करने में कैसी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। उन्होंने कहा, ‘वह (पुजारा) सीरीज में उनकी तरफ से चट्टान की तरह खड़ा हो जाता। उसे आउट करना बेहद मुश्किल था। वह दिन प्रतिदिन गजब की एकाग्रता बनाए रखता था। मेरा मानना है कि टेस्ट क्रिकेट में उसे आउट करना सबसे मुश्किल है।’
पुजारा को इस सीरीज में मैन ऑफ द सीरीज चुना गया था। उन्होंने साबित किया कि एक खिलाड़ी अपने धैर्य और एकाग्रता से सारा अंतर पैदा कर सकता है।
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookies
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.