'एकदम राहुल द्रविड़ जैसे नहीं लेकिन उन्ही की छाप हैं चेतेश्वर पुजारा'

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर इयान चैपल ने पुजारा को नंबर तीन का सही बल्लेबाज बताया।

Edited By : Cricket Country Staff |Dec 09, 2018, 09:57 AM IST

Published On Dec 09, 2018, 09:57 AM IST

Last UpdatedDec 09, 2018, 09:57 AM IST

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर इयान चैपल का मानना है कि भारतीय बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा पूर्व दिग्गज राहुल द्रविड़ की छवि हैं। उनका कहना है कि पुजारा भी द्रविड़ की तरह शांत, गंभीर और डिफेंसिव बल्लेबाज हैं।

ईएसपीएन क्रिकइंफो को दिए बयान में चैपल ने कहा, “नंबर तीन का बल्लेबाज चुनते समय आपके सामने दो विकल्प होते हैं। पहला, वो अटैकिंग बल्लेबाज जो अपने आक्रामक स्वभाव के बावजूद नई गेंद के एक अच्छे स्पेल के सामने टिके रहने की तकनीक रखता है। इसका सबसे अच्छा उदाहरण पूर्व ऑस्ट्रेलियाई चैंपियन बल्लेबाज रिकी पॉन्टिंग हैं।”

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

ये भी पढ़ें: पुजारा ने एडिलेड टेस्ट के पहले दिन शतक जड़ हासिल की खास उपलब्धि

चैपल ने आगे कहा, “अगर आपके पास इस तरह का खिलाड़ी नहीं है तो आपको कोई ऐसा चाहिए जिसके पास मछुआरे जैसा धैर्य, एक मजबूत दीवार जैसा डिफेंस और निःस्वार्थ दृष्टिकोण हो जो उसे अपने साथी बल्लेबाजों के लिए सफलता की संभावनाओं को बेहतर बनाने के लिए अपने अहंकार को दफनाने की अनुमति देता हो। इस तरह के नंबर तीन बल्लेबाज का प्रोटोटाइप हैं भारत के राहुल द्रविड़। चेतेश्वर पुजारा बिल्कुल द्रविड़ जैसे नहीं हैं लेकिन वो भी उसी सांचे से बने हैं।”

चैपल का ये बयान एडिलेड में पुजारा की 123 रनों की शानदार पारी के बाद आया। पुजारा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट में शतकीय पारी खेलकर मुश्किल में फंसी टीम इंडिया को बाहर निकाला। पुजारा की इस पारी की मदद से भारत फिलहाल मजबूत स्थिति में है।

इस पारी के बारे में चैपल ने कहा, “उसने एडिलेड ओवल में धैर्य, दृढ़ता और एक मजबूत मानसिकता का महत्व बताया। इन्हीं के दम पर वो ऑस्ट्रेलियाई अटैक के खिलाफ टिक पाया, साथ ही दूसरे बल्लेबाजों को भी पुजारा के इन मूल्यों से सीख लेनी चाहिए। उसके विद्रोही डिफेंस और उनकी विपक्षी पर हावी होने की बल्लेबाजी शैली के बीच एक सुरक्षित जगह है।”

Editor's Pick