- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Cheteshwar pujara jaydev unadkat practices in net with saurashtra players 4065303
मैदान पर उतरे पुजारा-उनादकट; सौराष्ट्र के खिलाड़ियों के साथ नेट अभ्यास किया
कोरोना वायरस महामारी की वजह से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट पर लगा ब्रेक जल्द खत्म होने वाला है।
Published On Jun 22, 2020, 07:23 PM IST
Last UpdatedJun 22, 2020, 07:23 PM IST
भारतीय क्रिकेट बोर्ड भले ही टीम इंडिया के लिए कैंप आयोजित कर पा रहा हो लेकिन खिलाड़ियों ने अपने राज्य के स्टेडियम में अभ्यास शुरू कर दिया है।
इस क्रम में भारतीय टेस्ट टीम के बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) और जयदेव उनादकट (Jaydev Unadkat) के तीन महीने के बाद सौराष्ट्र के खिलाड़ियों के साथ नेट पर वापसी की। पुजारा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर नेट अभ्यास की तस्वीर भी पोस्ट की।
View this post on Instagram
उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘‘वापसी कर रहा हूं… पहले लग रहा था कि काफी लंबा समय हो गया लेकिन जैसे ही बल्लेबाजी अभ्यास के लिए तैयार हुआ, लगा जैसे कल की ही बात हो।’’
इसी साल मार्च में पहली बार रणजी ट्रॉफी खिताब जीतने वाली टीम के खिलाड़ियों ने नेट सेशन में भाग लिया। पुजारा और तेज गेंदबाज उनादकट के साथ बल्लेबाज अर्पित वसावडा और मध्यम गति के गेंदबाज प्रेरक मांकड़ के साथ राजकोट के बाहरी इलाके में स्थित अपनी अकादमी में अभ्यास कर रहे है।
रणजी ट्रॉफी के फाइनल में मैन ऑफ द मैच रहे वसावडा ने कहा, ‘‘हम लगभग 10 दिनों से अभ्यास कर रहे है। हम हालांकि लॉकडाउन के दौरान अपनी फिटनेस पर काम कर रहे थे, लेकिन नेट पर अभ्यास का कोई विकल्प नहीं है। ये बहुत अच्छा लगता है। हम अभ्यास करते समय सभी सरकारी दिशानिर्देशों का पालन कर रहे हैं।’’
बिना लार का इस्तेमाल किए गेंदबाजी कर रहे हैं उनादकट
पेशेवर क्रिकेटरों को मैच फिटनेस हासिल करने के लिए चार से छह सप्ताह की आवश्यकता होगी, लेकिन गेंदबाजों के लिए ये ज्यादा मुश्किल होगा क्योंकि लंबे ब्रेक के बाद उनके चोटिल होने का खतरा अधिक होगा।
उन्होंने कहा, ‘‘जेडी भाई (उनादकट) भी अब हमारे साथ अभ्यास कर रहे है और नेट पर अपना समय बढ़ा रहे है। वो गेंद पर लार के इस्तेमाल के बिना गेंदबाजी (आईसीसी ने हाल ही में लार के इस्तेमाल को प्रतिबंधित कर दिया है) कर रहे है।शुरुआत में हम 10-15 मिनट का अभ्यास करते थे लेकिन धीरे-धीरे हमने अपना समय बढ़ाया। आपको लय पाने के लिए कुछ समय चाहिए होता है, अब स्थिति सामान्य है।’’