T20 : सौराष्‍ट्र प्रीमियर लीग में खेलेंगे चेतेश्‍वर पुजारा

14 मई से होगी लीग की शुरुआत, फाइनल 22 मई को खेला जाएगा

Edited By : Cricket Country Staff |May 08, 2019, 04:32 PM IST

Published On May 08, 2019, 04:32 PM IST

Last UpdatedMay 08, 2019, 04:32 PM IST

Cheteshwar Pujara © IANS (File Photo)

भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम के मध्यक्रम के बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा आगामी 14 मई से शुरू होने वाली सौराष्ट्र प्रीमियर लीग (एसपीएल)  टी-20 टूर्नामेंट में खेलेंगे।

पढ़ें: ट्रिनबागो नाइट राइडर्स ने कीरोन पोलार्ड को साइन किया

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

सौराष्‍ट्र क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से जारी बयान के मुताबिक, ‘राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट स्टेडियम में होने वाली इस पहली लीग में पांच टीमें भाग लेंगी। पुजारा लीग में किस टीम के लिए खेलेंगे, इसका फैसला गुरुवार को लिया जाएगा।’

एसपीएल में भाग लेने वाली टीमों में सोरथ लॉयंस, जलावद रॉयल्स, हालर हीरोज, गोहिलवाड ग्लेड्रिएटर्स अैर कच्‍छ वॉरियर्स टीमें शामिल हैं। पुजारा इससे पहले कई टी-20 लीग में खेल चुके हैं जिसमें डीवाई पाटिल टी20 कप भी शामिल है। ये लीग हर साल नवी मुंबई में आयोजित की जाती है।

पढ़ें: हालात के हिसाब से योजना बनाने का फायदा मिला: जयंत यादव

टूर्नामेंट का फाइनल मैच 22 मई को खेला जाएगा।

पुजारा ने इंग्लिश काउंटी टीम यॉर्कशायर के साथ तीन साल का करार कर रखा है और इस सीजन भी यॉर्कशायर टीम के लिए खेलेंगे। पुजारा ने अब तक 68 टेस्‍ट मैच खेले हैं जिसमें उनके नाम 5, 426 रन दर्ज हैं। टेस्‍ट में उनका बेस्‍ट स्‍कोर नाबाद 206 रन है।

Editor's Pick