add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

2019 का विश्व कप खेलना मेरा लक्ष्य है: क्रिस गेल

क्रिस गेल फिलहाल चोटिल हैं और क्रिकेट से दूर चल रहे हैं

user-circle cricketcountry.com Written by Manoj Shukla
Last Updated on - December 14, 2016 3:49 PM IST

क्रिस गेल © Getty Images
क्रिस गेल © Getty Images

वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज और दुनिया को अपने लंबे-लंबे छक्कों से मुरीद बनाने वाले क्रिस गेल ने हाल ही में अपने करियर को लेकर खुलासा किया है। गेल ने कहा कि वह साल 2019 के विश्व कप तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलना चाहूंगा। गेल दुनिया के सबसे विस्फोटक और आक्रामक बल्लेबाज हैं। 37 साल के गेल ने टी20 विश्व कप में भी जमकर धमाल मचाया था। गेल फिलहाल चोटिल हैं और फिट होमे के प्रयास में लगे हैं। चोटिल होने के कारण ऑस्ट्रेलिया में होने वाले बिग बैश लीग में भाग नहीं ले सकेंगे।

हाल ही में पिता बने गेल ने कहा कि मैं अपने परिवार को भी समय देना चाहता हूं। गेल ने कहा, ‘मैं बिग बैश लीग में भाग नहीं ले रहा हूं, मैं अपने परिवार को समय देना चाहता हूं। मैं पाकिस्तान सुपर लीग तक वापसी करने का प्रयास करूंगा और उसके बाद आईपीएल में खेलूंगा। अगर मैं फिट रहता हूं और अच्छे रन बनाता रहा तो मैं वेस्टइंडीज के लिए टी20 मैचों और वनडे मैचों में भी खेलना चाहूंगा। अगर आप मुझसे पूछो तो मैं यही कहूंगा कि मैं इंग्लैंड में होने वाले 2019 विश्व कप तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलना चाहूंगा और यही मैंने अपने लिए लक्ष्य निर्धारित कर रखा है।’ ये भी पढ़ें: भारत बनाम इंग्लैंड चेन्नई टेस्ट के लिए गर्म कोयले से सुखाई जा रही है पिच

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

इससे पहले कल क्रिस गेल ने विराट कोहली की जमकर तारीफ की थी और कहा था कि विराट शानदार बल्लेबाज है, उसने जो किया वह बिल्कुल भी हैरानी भरा नहीं है। निश्चित तौर पर काफी कुछ आना बाकी है। गेल कोहली के खास दोस्तों में गिने जाते हैं और पिछले कई सीजन से आईपीएल में कोहली के साथ बल्लेबाजी कर रहे हैं।