This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
जब रन नहीं बनते तो टीम पर बोझ बन जाता हूं : क्रिस गेल
क्रिस गेल हाल ही में दक्षिण अफ्रीका की मजांसी क्रिकेट लीग से बाहर हो गए हैं।
Written by India.com Staff
Last Published on - November 26, 2019 9:59 AM IST

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल (Chris Gayle) टी20 लीग में बेहद मशहूर खिलाड़ी हैं। दुनिया के किसी भी कोने में टी20 लीग हो, गेल वहां की फ्रेंचाइजी की पहली पसंद होते हैं। उन्हें अपने स्क्वाड में शामिल करने के लिए सभी टीमें पूरी कोशिश करती है। हालांकि स्टार खिलाड़ी होने के अपने फायदे हैं तो वहीं कई नुकसान भी हैं। गेल के हालिया बयान में ये बात साफ झलती है।
इस कैरेबियन क्रिकेटर का कहना है कि जब वो फार्म में होते हैं तो फ्रेंचाइजी क्रिकेट में उनकी काफी मांग रहती है लेकिन जब उनके बल्ले से रन नहीं निकलते तो वो अपनी टीमों के लिए बोझ बन जाते हैं। हाल ही में गेल ने दक्षिण अफ्रीका की मजांसी क्रिकेट लीग (MSL) में जोजी स्टार्स (Jozi Stars) के लिए खेलते हुए 6 मैचों में मात्र 101 रन बनाए। इसी के साथ गेल ने इस लीग को अलविदा कह दिया है।
40 साल के इस खिलाड़ी ने कहा, ‘‘जैसे ही मैं दो या तीन मैचों में अच्छा प्रदर्शन नहीं करता हूं, वैसे ही क्रिस गेल टीम के लिए बोझ बन जाता है। मैं केवल इस टीम की ही बात नहीं कर रहा हूं। फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलते हुए पिछले कई सालों में मैंने ये आकलन किया है।”
उन्होंने कहा, ‘‘अगर मैं दो, तीन या चार पारियों में रन नहीं बनाता हूं तो क्रिस गेल बोझ बन जाता है। ऐसा लगता है कि एक खास व्यक्ति टीम के लिये बोझ है। और फिर आपको मनमुटाव सुनाई देगा। मुझे सम्मान नहीं मिलने वाला है। लोगों को याद नहीं है कि आपने उनके लिए क्या किया है। मुझे सम्मान नहीं मिलता।”
युवराज सिंह की मराठा अरेबियंस टीम बनी T10 लीग चैंपियन, वॉल्टन की धमाकेदार फिफ्टी
गेल की टीम जोजी स्टार्स इस सीजन अब तक खेले सभी 6 मैच हारकर अंकतालिका में सबसे नीचे हैं। इस पर गेल ने कहा कि वो भी हार से दुखी हैं लेकिन उन्होंने ये भी कहा कि ये चैंपियन टीम नहीं है।
उन्होंने कहा, “ये कोई चैंपियन टीम नहीं है। खिताब बचाने वाली टीम इस तरह से नहीं खेलती है। कई बार खिलाड़ियों के मन में अनिश्चितिता थी और मुझे नहीं पता कि ये मैदान से बाहर की कोई परेशानी है, मुझे नहीं पता कि क्या हो रहा है। मुझे लगता है कि खिलाड़ियों को, फ्रेंचाइजी को खुद अपने अंतदर झांककर देखना होगा कि क्या गलता है। मुझे नहीं पता कि ये क्या है लेकिन हमें ढूंढना होगा कि क्या गलत है।”
