This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
क्रिस गेल के गोल्डेन बैट पर बवाल
इस बल्ले में सुनहरे रंग के लिए किसी भी धातु का इस्तेमाल नहीं किया गया है
Written by Indo-Asian News Service
Last Updated on - December 20, 2015 5:16 PM IST


ब्रिस्बेन| वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल के लिए बल्ला बनाने वाली नई कंपनी ने कहा है कि उसने अपने बल्ले से गेल को किसी तरह का विशेष लाभ देने की कोशिश नहीं की है और क्रिकेट के नियमों को कायम रखा है। समाचार एजेंसी सीएमसी के अनुसार, भारतीय बल्ला निर्माता स्पार्टन ने गेल के लिए सुनहरे रंग का नया बल्ला तैयार किया है जिसे गेल ने शनिवार को बिग बैश लीग (बीबीएल) के उद्घाटन मैच में इस्तेमाल किया। बीबीएल की मेलबर्न रेनेगेड्स टीम के लिए खेलने वाले गेल सुनहरे रंग का बल्ला इस्तेमाल करने वाले पहले दुनिया के पहले क्रिकेटर बन गए। ये भी पढ़े: अरुण जेटली के समर्थन में आगे आए वीरेन्द्र सहवाग
बल्ला निर्माता स्पार्टन के मालिक कुणाल शर्मा ने शनिवार को कहा, “इस बल्ले में सुनहरे रंग के लिए किसी धातु का इस्तेमाल नहीं किया गया है। क्रिकेट में बल्ले के निर्माण में क्या इस्तेमाल किया जा सकता और क्या नहीं, इस बारे में स्पष्ट निर्देश हैं।”
कुणाल ने बताया, “आप बल्ले के निर्माण में धातु का इस्तेमाल नहीं कर सकते, क्योंकि इससे बल्ले का स्ट्रोक बढ़ जाता है। यह तय नियमों के अनुसार निर्मित बल्ला ही है, क्योंकि हमने इसके उपरी कलेवर में कोई बदलाव नहीं किया है।”
शनिवार को हुए बीबीएल के इस तीसरे मैच में रेनेगेड्स ने ब्रिस्बेन हीट्स को सात विकेट से हरा दिया, जिसमें गेल ने दो चौके और दो छक्के की मदद से 23 रनों का योगदान दिया। ये भी पढ़े:खराब प्रदर्शन के लिए श्रीलंकाई टीम पर जाँच शुरू
कुणाल ने कहा, “हमने बल्ले में इस्तेमाल होने वाली लकड़ी को ही सुनहरे रंग में ढाला गया है और ऊपर से भी सुनहरे रंग की स्प्रे का इस्तेमाल किया गया है।”
TRENDING NOW
उधर आस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने कहा है कि इस बल्ले का वजन बीबीएल में गेल के खिलाफ जा सकता है। पोंटिंग ने शनिवार को कहा, “यह बहुत ही वजनी बल्ला है। इसका वजन तीन पाउंड (करीब 1.5 किलोग्राम) से अधिक होना चाहिए। अगर आपको ऊंचा बाउंसर खेलने को मिलता है तो बल्ले के वजनी होने के कारण क्रॉस शॉट खेलने में मुश्किल आएगी।” ये भी पढ़े: इंग्लैंड के खिलाफ वापसी करने को तैयार डेल स्टेन
