add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

टी-20 क्रिकेट में 600 छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने क्रिस गेल

क्रिस गेल के बाद सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड कीरेन पोलार्ड के पास

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Published on - December 19, 2015 6:53 PM IST

क्रिस गेल ने टी-20 क्रिकेट में छक्के लगाने में सबको पीछे छोड़ दिया है © Getty Images
क्रिस गेल ने टी-20 क्रिकेट में छक्के लगाने में सबको पीछे छोड़ दिया है © Getty Images

वेस्टइंडीज के सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल टी-20 क्रिकेट में 600 छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गये हैं। गेल ने यह कारनामा ऑस्ट्रेलियाई टी-20 लीग बिग बैश के दौरान हासिल किया। मेलबर्न रेनेगेड्स के लिये खेलने हुए गेल ने ब्रिस्बेन हीट के खिलाफ दो छक्के लगाकर यह मुकाम हासिल किया। अपनी लंबी हिट लगाने की क्षमता के लिये मशहूर गेल गाबा में खेले जा रहे इस मैच में अपनी पारी को लंबा नहीं खींच सके। गेल ने आउट होने से पहले 16 गेंदों में 23 रन बनाए जिनमें 2 छक्के शामिल थे। गौरतलब है कि गेल ने हाल ही चोट के बाद वापसी की है। बिग बैश में शानदार प्रदर्शन कर वो खुद को भारत में होने वाले टी-20 विश्व कप की तैयारियों में जुट गये हैं। ALSO READ: मनोज प्रभाकर अफगानिस्तान के बॉलिंग कोच नियुक्त

अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी अंदाज और अपनी पार्टियों के लिये मशहूर गेल ने क्रिकेट में आक्रामकता को एक नया मुकाम दिया है। गेल टी-20 क्रिकेट में 600 का आंकड़ा छूने वाले अकेले बल्लेबाज हैं। कोई अन्य बल्लेबाज गेल के इस रिकॉर्ड के आस पास भी नहीं फटकता है। वेस्टइंडीज के ही एक और बल्लेबाज कीरेन पोलार्ड टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वालों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। पोलार्ड ने टी-20 क्रिकेट में कुल 388 छक्के लगाए हैं। न्यूजीलैंड के ब्रेंडन मैकुलम 290 छक्कों के साथ तीसरी पायदान पर हैं। ALSO READ: जब बिली बाउडन ने क्रिकेट मैदान पर दिखाया रेड कार्ड

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

भारत के सुरेश रैना और रोहित शर्मा भी टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वालों की टॉप 10 लिस्ट में शामिल हैं। सुरेश रैना ने टी-20 क्रिकेट में 225 छक्के लगाए है जबकि रोहित शर्मा ने कुल 219 छक्के टी-20 मुकाबलों के दौरान लगाए हैं। ALSO READ: क्रिकेट के 10 अमेजिंग रिकार्ड्स