×

क्रिस गेल ने युवराज सिंह के सबसे तेज टी20 अर्धशतक के रिकॉर्ड की बराबरी की

वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल बिग बैश लीग में एडिलेड स्ट्राइकर्स के खिलाफ सिर्फ 12 गेंदों पर अर्धशतक ठोंका

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Published on - January 18, 2016 6:35 PM IST

क्रिस गेल ने बिग बैश लीग में सिर्फ 12 गेेेंदों पर अर्धशतक जमाकर युवराज सिंह के रिकॉर्ड की बराबरी की © Getty Images
क्रिस गेल ने बिग बैश लीग में सिर्फ 12 गेेेंदों पर अर्धशतक जमाकर युवराज सिंह के रिकॉर्ड की बराबरी की © Getty Images

वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल ने युवराज सिंह के सबसे तेज अर्धशतक की बराबरी कर ली है। गेल ने बिग बैश लीग 2015-16 में एडिलेड स्ट्राइकर्स और मेलबर्न रेनेगेड्स के बीच खेले गए मुकाबले में ये मुकाम हासिल किया। गेल ने 12 गेंदों में पचास के आंकड़े तक पहुंचने में 7 छक्के और 1 चौके का सहारा लिया। गेल 17 गेंदों पर 56 रन बनाकर आउट हुए। पचास रन बनाने के बाद वो सिर्फ 1 चौका लगा सके। गौरतलब है कि युवराज सिंह ने 2007 टी20 विश्व कप के दौरान इंग्लैंड के खिलाफ टी20 क्रिकेट का सबसे तेज अर्धशतक जमाया था। युवराज ने स्टुअर्ट ब्रॉड के एक ओवर में लगाए 6 छक्के की मदद से मात्र 12 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया था। हालांकि गेल की इस विस्फोटक बल्लेबाजी के बाद भी उनकी टीम को हार का सामना करना पड़ा। ALSO READ: शान टेट की ऑस्ट्रेलियाई टी20 टीम में वापसी

हाल ही महिला एंकर के साथ अनैतिक व्यवहार के कारण विवादों में रहे गेल ने भी 12 गेंदों पर अर्धशतक जमाकर युवराज के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली लेकिन वो भी युवराज के इस रिकॉर्ड को तोड़ नहीं सके। वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज क्रिस गेल को पूरी दुनिया उनके विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जानती है, मौजूदा क्रिकेट में गेल और एबी डीविलियर्स के साथ विश्व के सबसे आक्रामक बल्लेबाजों में गिने जाते हैं। ALSO READ: पहले जैसी टीम नहीं रही साउथ अफ्रीकाः डीविलियर्स

TRENDING NOW

क्रिस गेल के पास आईपीएल में सबसे तेज शतक जमाने का रिकॉर्ड है उन्होने आईपीएल में सिर्फ 30 गेंदों में शतक जमाया था। सबसे तेज अर्धशतक की बात करें तो युवराज सिंह और गेल के बाद इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज मार्कस ट्रेस्कोथिक का नाम आता है। ट्रेस्कोथिक ने सोमरसेट के खिलाफ 13 गेंदों पर अर्धशतक जमाया था।