- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Chris gayle experience key to rebuilding west indies cricket ricky skerritt cwi chief 4812492
42 साल की उम्र में भी Chris Gayle खेल रहे ताबड़तोड़ पारी, CWI प्रमुख ने जमकर सराहा
क्रिस गेल 42 साल की उम्र में बेहद मजबूत हैं. गेल ने साबित किया है कि उम्र उनके लिए महज एक नंबर है.
Published On Jul 14, 2021, 01:47 PM IST
Last UpdatedJul 14, 2021, 01:47 PM IST
विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल (Chris Gayle) ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टी 20 मैच में 38 गेंदों पर 67 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली थी. इसी के साथ गेल पहले ऐसे बल्लेबाज बने जिसने टी 20 में 14000 रन बनाए हैं. क्रिस दुनिया के एकमात्र बल्लेबाज हैं जिन्होंने 1000 से ज्यादा छक्के और चौके जड़े हैं। गेल ने 1028 छक्के और 1083 चौके लगाए हैं. टी20 प्रारूप में सर्वाधिक रन बनाने वालों की सूची में दूसरे स्थान पर मौजूद कीरोन पोलार्ड (Kieron Pollard) से गेल 3202 रन आगे हैं. गेल ने 430 मैच खेले हैं। उन्होंने 22 शतक जड़े हैं जिसमें ज्यादातर टी20 प्रारूप में लगाए हैं.
क्रिस गेल 42 साल की उम्र में बेहद मजबूत हैं. गेल ने साबित किया है कि उम्र उनके लिए महज एक नंबर है और कोई उन्हें टी20 क्रिकेट में छक्के जड़ने से नहीं रोक सकता. गेल अगले दो महीने में 42 वर्ष के हो जाएंगे और वह अभी भी इस साल होने वाले टी20 विश्व कप के लिए विंडीज टीम के महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं.
क्रिकेट वेस्टइंडीज (सीडब्ल्यूआई) के प्रमुख रिकी स्केरिट ने कहा है कि क्रिस गेल की सफलता और उनका अनुभव विंडीज क्रिकेट के पुनर्निर्माण के लिए काफी महत्वपूर्ण है. गेल को भेजे गए एक संदेश में स्केरिट ने उन्हें अब तक का सर्वश्रेष्ठ टी 20 क्रिकेटर बताया और खुशी व्यक्त की कि वह अभी भी दुनिया भर के प्रशंसकों का मनोरंजन कर रहे हैं.
स्केरिट ने कहा, “गेल अब तक के सर्वश्रेष्ठ टी 20 क्रिकेटर हैं. उनकी सफलता और अनुभव वेस्टइंडीज क्रिकेट के पुनर्निर्माण और विशेष रूप से आगामी आईसीसी टी 20 विश्व कप की तैयारी के लिए बेहद मूल्यवान हैं.”