Cricket Country Staff
Editorial team of CricketCountry.
Written by Cricket Country Staff
Last Updated on - January 5, 2016 8:37 PM IST


हाल ही में एक महिला एंकर के साथ फ्लर्ट करने को लेकर सुर्खियों में आए वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल को लेकर एक और खुलासा सामने आया है। एक ऑस्ट्रेलियाई महिला ने क्रिस गेल पर आरोप लगाया है कि पिछले साल विश्व कप में सिडनी में प्रशिक्षण सत्र के दौरान कथित रूप से गेल उसके सामने अर्ध नग्न हो गए थे। यह ऑस्ट्रेलियाई महिला विश्व कप 2015 के दौरान सिडनी क्रिकेट मैदान पर वेस्टइंडीज टीम की व्यवस्था की देखभाल कर रही थी। उसने उस बेहद शर्मनाक घटना के बारे में फेयरफेक्स मीडिया को जानकारी देते हुए बताया, वह अपना काम निबटाते हुए वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों के ड्रेसिंग रूम में सेंडविच लेने के लिए गई क्योंकि उसने दिनभर से खाना नहीं खाया था। ये भी पढ़ें: टीवी कमेंटेटर के साथ फ्लर्ट करते दिखे क्रिस गेल
चूंकि उस समय टीम के सारे खिलाड़ी अभ्यास के लिए बाहर गए हुए थे तो वह बिना परवाह किए भीतर चली गई। लेकिन इसी बीच उसने गेल को टीम के एक अन्य खिलाड़ी के साथ कमरे में देखा। गेल अपने आपको तौलिए में लपेटे हुए थे। महिला ने बताया कि गेल ने उसे देखकर अपना तौलिया नीचे की ओर सरका दिया और कहा , “क्या तुम इसे खोज रही थीं।” पिछले साल की घटना में पीड़ित महिला कर्मचारी ने अपनी पहचान को उजागर ना करते हुए बताया कि वह अपनी स्टोरी को बताने के लिए प्रेरित चैनल टेन की रिपोर्टर मेन मैक्लॉलिन के समर्थन में आकर हुईं। साथ ही उन महिलाओं के लिए भी जो स्पोर्ट्स में बतौर प्रोफेशनल कार्य करती हैं उनसे इस तरह का व्यवहार कतई नहीं किया जाना चाहिए।
महिला ने बताया, “यह ऐसा समय होता है जब आपके पास प्रतिक्रिया देने के लिए बहुत थोड़ा समय होता है। मैं ठगी सी रह गई थी और मैं वहां से तुरंत चल पड़ी।” महिला के मुताबिक वेस्टइंडीज टीम के टीम मैनेजर रिची रिचर्डसन को इसके बारे में जानकारी दी गई थी, लेकिन गेल का नाम नहीं लिया गया। इसके बाद रिचर्डसन ने वेस्टइंडीज के सभी खिलाड़ियों के नाम एक मेल भेजा था जिसमें कहा गया था कि जो महिलाएं आस-पास काम करती हैं उनका सम्मान किया जाए।
महिला ने रिचर्डसन के बारे में बताया, “उन्होंने मेरी 100 प्रतिशत सहायता की यहां तक की उन्होंने अपनी ओर से माफी भी मांगी और भरपूर समर्थन किया।” महिला ने कहा कि जब उसने गेल को महिला एंकर मैकलॉलिन के सामने प्रस्ताव रखते देखा तो उसे बहुत बुरा लगा। महिला ने कहा , “यह देखकर मुझे बहुत बुरा लगता है कि गेल जैसे लोगों को हीरो माना जाता है जबकि वह विश्व की आधी आबादी के खिलाफ भद्दा व्यवहार करता है। जिस तरह से वह महिलाओं के समक्ष पेश आता है इसमें कोई बहादुरी नहीं है।
हाल ही में टेन नेटवर्क की महिला रिपोर्टर मेल मैकलॉलिन से लाइव टीवी में फ्लर्ट करने के कारण बिग बैश की टीम मेलबर्न रेनगेड्स ने गेल पर 7,000 यूएस डॉलर का जुर्माना लगाया है। गेल ने लाइव टीवी पर मैकलॉलिन से कहा था, “तुम्हारी आंखें पहली बार देखकर अच्छा लग रहा है। मैं उम्मीद करता हूं कि यह मैच हम जीतेंगे और उसके बाद हम एक साथ ड्रिंक पर चलेंगे।” इसके बाद जब महिला एंकर थोड़ा असहज महसूस करने लगी तो गेल कहा, “शरमाओ मत बेब्स।” गेल के इस व्यवहार से ज्यादा खुश नहीं दिख रही मैकलॉलिन ने कहा, “माफ करना मैं शर्मा नहीं रही हूं।” गेल ने इस वाकए को महज एक मजाक बताया था, लेकिन क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया और बिग बैश अधिकारियों को ऐसा कतई नहीं लगा और खामियाजन गेल पर जुर्माना लगा दिया गया।
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.
