×

महिला एंकर से फ्लर्ट करने की सजा, क्रिस गेल पर लगा जुर्माना

क्रिस गेल ने रिपोर्टर मेल मैक्लाफ्लीन के साथ इंटरव्यू के दौरान गेल ने उनसे कहा था कि क्या वह उनके साथ ड्रिंक लेना पसंद करेंगी।

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Updated on - January 5, 2016 6:54 PM IST


Gayle1

हाल ही में बिग बैश लीग मैच के दौरान एक महिला टीवी एंकर से लाइव टीवी में फ्लर्ट करते नजर आए कैरेबियाई विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल के लिए उनकी हरकत के कारण अब मुश्किलें खड़ी हो गई हैं। बिग बैश की टीम मेलबर्न रेनगेड्स ने गेल के असभ्य व्यवहार के कारण उन पर 7,000 यूएस डॉलर का जुर्माना लगाया है। क्रिकेट अधिकारियों ने गेल के इस व्यवहार की कड़ी आलोचना की है। गौरतलब हो कि सोमवार को टेन नेटवर्क की रिपोर्टर मेल मैकलॉलिन के साथ इंटरव्यू के दौरान गेल ने उनसे कहा था कि क्या वह उनके साथ ड्रिंक लेना पसंद करेंगी। गेल ने इस मैच में 15 गेंदों में 41 रनों की धुआंधार पारी खेली थी। ये भी पढ़ें: टीवी कमेंटेटर के साथ फ्लर्ट करते दिखे क्रिस गेल

बाद में गेल ने इस बात को टीवी पर ही स्वीकारा था कि वह मजाक कर रहे थे। उन्होंने कहा था कि उन्हें खुशी हुई कि मैकलॉलिन ने उनका इंटरव्यू लिया। उन्होंने कहा था, “तुम्हारी आंखें पहली बार देखकर अच्छा लग रहा है। मैं उम्मीद करता हूं कि यह मैच हम जीतेंगे और उसके बाद हम एक साथ ड्रिंक पर चलेंगे।” इसके बाद जब महिला एंकर थोड़ा असहज महसूस करने लगी तो गेल कहा, “शरमाओ मत बेब्स।” गेल के इस व्यवहार से ज्यादा खुश नहीं दिख रही  मैक्लाफ्लीन ने कहा, “माफ करना मैं शर्मा नहीं रही हूं।” जैसा कि गेल ने इस वाकए को महज एक मजाक बताया क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया और बिग बैश अधिकारियों को ऐसा कतई नहीं लगा और खामियाजन गेल पर जुर्माना लगा दिया गया।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के चीफ जेम्स सदरलैंड ने  मैकलॉलिन को अपना समर्थन देते हुए कहा बे सिर-पैर के शब्दों का बिल्कुल उपयोग नहीं किया जाना चाहिए जिनका कोई तुक नहीं बनता। उन्होंने कहा गेल उस समय नाइट क्लब में नहीं थे और उनका व्यवहार बढ़िया नहीं था। उन्होंने कहा, “जिस किसी को गेल की बात में मजाक समझ आता है वह बात को कतई नहीं समझ रहा है और परिस्थिति से भटका हुआ है।” पिछले दिनों क्रिस गेल अपने सुनहरे बैट को लेकर विवादों में रहे थे।

TRENDING NOW

मैकलॉलिन