×

गेल या डीविलियर्स तोड़े मेरा रिकॉर्डः युवराज सिंह

युवराज ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा कि गेल या डीविलियर्स तोड़ सकते है उनका रिकॉर्ड

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Updated on - January 19, 2016 11:43 AM IST

युवराज को उम्मीद है कि क्रिस गेल और ए बी डीविलियर्स उनका रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं (Photo Courtesy – Chris Gayle’s Instagram account)
युवराज को उम्मीद है कि गेल या डीविलियर्स उनका रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं (Photo Courtesy – Chris Gayle’s Instagram account)

भारत के स्टार बल्लेबाज युवराज सिंह चाहते है कि क्रिस गेल या ए बी डीविलियर्स उनके सबसे कम गेंदों में अर्धशतक का रिकॉर्ड तोड़े। गौरतलब है कि क्रिस गेल ने हाल ही में उनके सबसे तेज अर्धशतक की बराबरी की। गेल ने बिग बैश लीग में मेलबर्न रेनगेड्स के लिए खेलते हुए एडिलेड स्ट्राइकर्स के खिलाफ 12 गेंदों पर अर्धशतक जमाया। इसके बाद युवराज सिंह ने अपने फेसबुक पेज पर कहा कि वह निराश हैं कि गेल उनका रिकॉर्ड नहीं तोड़ सके गेल 12 से कम गेंदों में अर्धशतक बना सकते है। युवराज ने आगे लिखा है कि वह चाहते है कि उनके सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड को गेल या डीविलियर्स सिर्फ 10 गेंदों में अर्धशतक जमाकर तोड़ें। ALSO READ: क्रिस गेल ने युवराज सिंह के सबसे तेज टी20 अर्धशतक के रिकॉर्ड की बराबरी की

गेल ने बिग बैश लीग में 12 गेंदों में लगाए अपने अर्धशतक में 7 छक्के और 1 चौका लगाया। अर्धशतक लगाने के बाद गेल 1 चौका और लगाकर आउट हो गए। भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज युवराज सिंह ने टी20 विश्व कप 2007 के दौरान इंग्लैंड के खिलाफ सिर्फ 12 गेंदों में अर्धशतक जमाया था। युवराज ने इस पारी के दौरान इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड के एक ओवर में 6 छक्के जड़ने का कारनामा भी किया था।

TRENDING NOW

युवराज ने अपने पोस्ट में एक और तूफानी बल्लेबाज ए बी डीविलियर्स से भी अपने सबसे तेज अर्धशतक के रिकॉर्ड को तोड़ने की उम्मीद जताई है। गौरतलब है कि डीविलियर्स के नाम वनडे क्रिकेट के सबसे तेज अर्धशतक, शतक का रिकॉर्ड दर्ज है। डीविलियर्स ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 18 जनवरी 2015 को सिर्फ 16 गेंदों में अर्धशतक जमाने के बाद मात्र 31 गेंदों में शतक जमाने का कारनामा अंजाम दिया था। ऐसे में युवराज का डीविलियर्स से 10 गेंदों में अर्धशतक जमाने की उम्मीद बेमानी नहीं होगी।