- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Chris Gayle says no, Darren Bravo and Pollard back in West Indies T20I squad
क्रिस गेल ने भारत आने से किया मना, ब्रावो-पोलार्ड T-20 टीम में
T-20 टीम में डैरेन ब्रावो और कीरोन पोलार्ड की वापसी हुई है जबकि दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल ने भारत आने से मना कर दिया है।
Published On Oct 08, 2018, 11:18 AM IST
Last UpdatedOct 08, 2018, 11:18 AM IST
Darren Bravo © AFP
भारत के खिलाफ खेली जाने वाली वनडे और टी-20 सीरीज के लिए वेस्टइंडीज की टीम का एलान कर दिया गया है। टी20 टीम में डैरेन ब्रावो और कीरोन पोलार्ड की वापसी हुई है जबकि दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल ने भारत आने से मना कर दिया है।
भारत के साथ होने वाली पांच वनडे और तीन टी-20 मुकाबलों की सीरीज के लिए वेस्टइंडीज टीम का एलान कर दिया गया है। दो साल बाद डैरेन ब्रावो को टीम में जगह दी गई है तो वहीं कीरोन पोलार्ड भी एक साल बाद नेशनल टीम में वापसी करने में सफल रहे हैं।
WINDIES ODI AND T20I SQUADS FOR INDIA TOUR https://t.co/aOTkwZ647v
— Windies Cricket (@windiescricket) October 7, 2018
वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड की चयन समिति के अध्यक्ष कर्टनी ब्राउन ने एक बयान में कहा,‘‘क्रिस गेल भारत दौरा और बांग्लादेश का दौरा नहीं खेलेंगे। वह चयन के लिए उपलब्ध नहीं है हालांकि इंग्लैंड टीम के वेस्टइंडीज दौरे और अगले साल विश्व कप के लिए उपलब्ध रहेंगे।’’
वेस्टइंडीज टीम भारत के खिलाफ फिलहाल दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच हार चुकी है। उसे पांच वनडे और तीन टी20 मैच खेलने हैं। पहला वनडे गुवाहाटी में 21 अक्टूबर को होगा।
वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने अगले साल होने वाले विश्व कप को ध्यान में रखते हुए तीन युवाओं सलामी बल्लेबाज चंद्रपॉल हेमराज, हरफनमौला फेबियन एलेन और तेज गेंदबाज ओशाने थॉमस को मौका दिया है। कीरोन पोलार्ड, डैरेन ब्रावो और आंद्रे रसेल ने भी टी20 टीम में वापसी की है। रसेल चोट के कारण वनडे सीरीज नहीं खेल सकेंगे जबकि अल्जारी जोसफ का भारत आने से पहले फिटनेस टेस्ट होगा।
वनडे सीरीज से पहले टीम अभ्यास शिविर में भाग लेगी। ड्वेन ब्रावो और स्पिनर सुनील नारायण को किसी भी टीम में जगह नहीं मिली है। वनडे टीम के कप्तान जेसन होल्डर होंगे जबकि टी20 टीम की कमान कार्लोस ब्रेथवेट के हाथ में रहेगी।
वेस्टइंडीज की वनडे टीम:
जेसन होल्डर (कप्तान), फाबियान एलेन, सुनील एम्ब्रिस, देवेंद्र बिशू, चंद्रपॉल हेमराज, शिमरॉन हेटमेयर, शाई होप, अल्जारी जोसफ, एविन लुईस, एशले नर्स, कीमो पॉल, रोवमैन पॉवेल, केमार रोच, मार्लोन सैमुअल्स, ओशाने थॉमस.
वेस्टइंडीज का टी20 टीम:
कार्लोस ब्रेथवेट (कप्तान), फाबियान एलेन, डैरेन ब्रावो, शिमरॉन हेटमेयर, एविन लुईस, ओबेड मैककॉय, एशले नर्स, कीमो पॉल, कीरोन पोलार्ड, खारे पीयेरी, रोवमैन पॉवेल, दिनेश रामदीन, आंद्रे रसेल, शेर्फाने रूदरफोर्ट और ओशाने थॉमस