क्रिस गेल का रिटायरमेंट पर यू-टर्न, WC के बाद भारत के खिलाफ खेलेंगे

क्रिस गेल ने पहले विश्‍व कप के बाद अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट से रिटायरमेंट की घोषणा की थी।

Edited By : Cricket Country Staff |Jun 26, 2019, 05:19 PM IST

Published On Jun 26, 2019, 05:19 PM IST

Last UpdatedJun 26, 2019, 05:19 PM IST

Chris Gayle AFP

Chris Gayle (File Photo) @ AFP

वेस्‍टइंडीज के विस्‍फोटक बल्‍लेबाज क्रिस गेल विश्‍व कप के बाद भी संन्‍यास नहीं लेने जा रहे हैं। बुधवार को क्रिकेट वेस्‍टइंडीज ने इस बात की पुष्टि कर दी है। क्रिस गेल विश्‍व कप के तुरंत बाद भारतीय टीम के वेस्‍टइंडीज दौरे के दौरान कैरेबियाई टीम का हिस्‍सा होंगे। इससे पहले फरवरी में गेल ने विश्‍व कप के तुरंत बाद संन्‍यास लेने की घोषणा कर दी थी।

Live Streaming: पाकिस्तान-न्यूजीलैंड विश्व कप मुकाबला

दो अगस्‍त से 2 सितंबर के बीच टीम इंडिया विंडीज दौरे पर दो टेस्‍ट, तीन वनडे और तीन टी20 मैच खेलेगी। हाल ही में गेल ने एक बयान में इस सीरीज में खेलने की इच्‍छा जताई थी। विश्‍व कप में भारत-वेस्‍टइंडीज की भिड़ंत से एक दिन पहले बुधवार को मीडिया से बातचीत के दौरान उन्‍होंने कहा, “अभी मेरे करियर का अंत नहीं हुआ है। अभी मैं कुछ मैच और खेलूंगा। शायद विश्‍व कप के बाद एक और सीरीज। फिर हम देखते हैं क्‍या होता है।”

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पढ़ें:- ऑस्‍ट्रेलिया से हार के बाद मोर्गन ने कहा- हमारी किस्‍मत हमारे हाथ में है

विश्‍व कप के बाद प्‍लान के बारे में उन्‍होंने कहा, “मैं शायद भारत के खिलाफ टेस्‍ट मैच खेलूं। फिर उसके बाद निश्चित तौर पर मैं टी20 और वनडे भी खेलूंगा।” शुरुआत में गेल की बातों को मजाक की तरह लिया जा रहा था। बाद में वेस्‍टइंडीज के मीडिया मैनेजर की तरफ से इनकी पुष्टि की गई।

Editor's Pick