×

क्रिस गेल बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज टीम में कर सकते हैं वापसी

क्रिस गेल बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज टीम में कर सकते हैं वापसी

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Published on - December 15, 2015 1:18 PM IST

क्रिस गेल अपना अंतिम टेस्ट साल 2014 में बांग्लादेश के खिलाफ खेले थे © Getty Images
क्रिस गेल अपना अंतिम टेस्ट साल 2014 में बांग्लादेश के खिलाफ खेले थे © Getty Images

होबार्ट में खेले गए पहले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया के हाथों मिली करारी हार के बाद अब वेस्टइंडीज टीम को उनके बेहतरीन बल्लेबाज क्रिस गेल का साथ मिलने वाला है। क्रिस गेल ने बताया कि अगर वेस्टइंडीज उन्हें टीम में शामिल करना चाहती है तो वह उसके लिए तैयार हैं और वह बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज की ओर से खेलने के इच्छुक हैं। हाल ही में गेल ने अपनी कमर की सर्जरी करवाई थी, लेकिन 36 साल के गेल का मानना है कि वह बिग बैश सीरीज के सभी मैच खेलने के लिए एकदम फिट हैं। अगर वह अभी पूरी से फिट नहीं हो पाएंगे तो फिर वह अगले साल टेस्ट मैचों में वापसी करेंगे। आपको बता दें कि गेल साल 2014 से वेस्टइंडीज की ओर से कोई भी टेस्ट मैच नहीं खेले हैं। उन्होंने अपना अंतिम टेस्ट मैच सितंबर 2014 में बांग्लादेश सीरीज के दौरान खेला था।

TRENDING NOW

ninemsn.com.au के मुताबिक गेल ने बताया, “मेरे लिए होबार्ट टेस्ट में टीम में शामिल होने का कोई मौका ही नहीं था, मैं अभी-अभी चोट से उबरा हूं। मैंने अभी खेल से संन्यास नहीं लिया है। उम्मीद है कि अगले साल मैं टेस्ट मैचों में वापसी करूंगा।” हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के हाथों होबार्ट टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज की करारी हार के बाद वेस्टइंडीज टीम और क्रिकेट बोर्ड की क्रिकेट जगत में खूब आलोचना हो रही है। ऐसे समय में गेल ने बयान देकर वेस्टइंडीज टीम को ढाढस बंधाया है। हाल ही में गेल बांग्लादेश प्रीमियर लीग में बारिसल बुल्स की ओर से खेलते नजर आए थे। गेल ने अपनी टीम के लिए चिटगांव विन्किंस के खिलाफ 47 गेंदों में 92 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली थी। उनकी इस पारी का ही कमाल था कि बारिसल बुल्स ने 136 रनों का निर्धारित लक्ष्य 5 ओवरों पहले ही आठ विकेट से जीत लिया था। गेल की फॉर्म को देखते हुए उनकी वेस्टइंडीज टीम में वापसी हो सकती है। ये भी पढ़े:बांग्लादेशी क्रिकेटर अनामुल हक पर लगा अपने पड़ोसी को चाकू से गोदने का आरोप

बांग्लादेशी क्रिकेटर अनामुल हक पर लगा अपने पड़ोसी को चाकू से गोदने का आरोप