मज़ांसी सुपर लीग में जोज़ी स्टार्स के लिए खेलेंगे क्रिस गिल
दक्षिण अफ्रीका की बहुप्रतिष्ठित टी20 लीग 16 नवंबर से शुरू होगी।
Published On Nov 02, 2018, 03:04 PM IST
Last UpdatedNov 02, 2018, 03:04 PM IST
Chris Gayle © AFP
टी20 फॉर्मेट के यूनिवर्सल किंग क्रिस गेल अब दक्षिण अफ्रीका की नई मज़ांसी सुपर लीग में हिस्सा लेंगे। गेल ने खबर की पुष्टि की है। ये कैरेबियन खिलाड़ी 17 नवंबर को जोज़ी स्टार्स के ओपनिंग मैच में उतरेंगे। गेल की टीम पहला मैच केपटाउन में नेल्सन मंडेला बे जायन्ट्स के खिलाफ खेलेगी।
गेल जैसे बड़े खिलाड़ी के शामिल होने से दुनियाभर के फैंस के बीच इस टूर्नामेंट को लेकर चर्चा बढ़ेगी। क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका के प्रमुख थबांग मूरे ने कहा, “हम क्रिस के इस टूर्नामेंट का हिस्सा बनने को लेकर शुरू से ही उत्साहित थे। वो भी जोज़ी स्टार्स के अपने साथी खिलाड़ियों के साथ जुड़ने का इंतजार कर रहे हैं। हम और फैंस यूनिवर्सल बॉस को दक्षिण अफ्रीका में क्रिकेट खेलते देखने से ज्यादा और कुछ नहीं चाह सकते हैं।”
गेल प्रोटेस मार्की सुपरस्टार गेंदबाज कगिसो रबाडा, बाएं हाथ के तेज गेंदबाज बेरान हैंड्रिक्स और स्टाइलिश बल्लेबाज रीज़ा हेन्ड्रिक्स के साथ शामिल होंगे। गेल के अलावा टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाले बाकी अंतरराष्ट्रीय मार्की खिलाड़ियों में राशिद खान (डरबन हीट), जेसन रॉय (जायन्ट्स), इयोन मॉर्गन (त्शवाने स्पार्टन) और ड्वेन ब्रावो (पार्ल रॉक्स) हैं।
टूर्नामेंट के लिए दक्षिण अफ़्रीकी मार्की खिलाड़ी रबाडा, एबी डिविलियर्स, फाफ डु प्लेसिस, हाशिम अमला, इमरान ताहिर और क्विनटन डी कॉक हैं। पहले ऑलराउंडर जेपी ड्युमिनी भी इस लीग का हिस्सा थे लेकिन चोट के चलते उन्हें टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा।