- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Chris Rogers Appointed Victoria Coach
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई ओपनर क्रिस रोजर्स बने विक्टोरिया के मुख्य कोच
रोजर्स को 2018 की शुरुआत में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की उच्च प्रदर्शन टीम में नियुक्त किया गया था
Published On Aug 26, 2020, 06:42 PM IST
Last UpdatedAug 26, 2020, 06:42 PM IST
Chris Rogers
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट बल्लेबाज क्रिस रोजर्स (Chris Rogers)को विक्टोरिया का मुख्य कोच नियुक्त किया गया है। रोजर्स 2022 तक टीम के कोच की जिम्मेदारी संभालेंगे। रोजर्स ने अपने पूरे करियर में 33,458 रन बनाए हैं, जिसमें 25 टेस्ट में बनाए गए 2,015 रन भी शामिल हैं।
खाली स्टेडियम में खेलने पर बोले फिंच- इंग्लैंड में वैसे भी नहीं मिलता दर्शकों का समर्थन
रोजर्स को 2018 की शुरुआत में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की उच्च प्रदर्शन टीम में नियुक्त किया गया था, जहां उन्होंने इस साल के शुरू में विश्व कप के लिए ऑस्ट्रेलियाई अंडर -19 टीम के मुख्य कोच सहित कई कोचिंग भूमिकाएं निभाई थीं।
रोजर्स ने कहा, ‘मैं इसकेलिए वास्तव में काफी उत्साहित हूं और मैं इस अवसर के लिए क्रिकेट विक्टोरिया को धन्यवाद देना चाहता हूं। मैं खिलाड़ियों और कोचों के इस प्रतिभाशाली टीम के साथ काम करने के लिए बेहद उत्सुक हूं। मैं हाल के वर्षों में विक्टोरियाई खिलाड़ियों के साथ काम करने के लिए भाग्यशाली रहा हूं।’
IPL 2020: बीसीसीआई सचिव ने राज्य इकाइयों को लिखा पत्र, बोले- IPL उद्घाटन में नहीं बुला सकता
क्रिकेट विक्टोरिया के सीईओ एंड्रयू इंग्लेटन ने कहा, ‘मैं उन सभी उम्मीदवारों को धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने भूमिका के लिए आवेदन किया था। विक्टोरियन क्रिकेट के लिए उनका जुनून स्पष्ट था। क्रिस के अंदर उच्च तकनीकी ज्ञान, संगठनात्मक कौशल और उच्च प्रदर्शन के गुण हैं जो उन्हें इस स्थिति में अच्छी तरह से काम करने में मदद करेंगे।’