एशेज सीरीज से पहले जोखिम लेने को तैयार क्रिस वोक्स, कंधे की सर्जरी नहीं कराएंगे

क्रिस वोक्स भारत के खिलाफ आखिरी मैच में चोट के बावजूद वह पट्टी बांधकर बल्लेबाजी करने उतरे थे, जिसे लेकर उनकी जमकर तारीफ भी हुई थी.

Edited By : Akhilesh Tripathi |Aug 09, 2025, 12:38 PM IST

Published On Aug 09, 2025, 12:38 PM IST

Last UpdatedAug 09, 2025, 12:38 PM IST

Chris woakes

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज क्रिस वोक्स इस साल के अंत में होने वाली एशेज सीरीज तक फिट होने के लिए कंधे की सर्जरी कराने के बजाय ‘रिहैबिलिटेशन’ का विकल्प चुन सकते हैं. वोक्स भारत के खिलाफ ओवल में खेले गए पांचवें और अंतिम टेस्ट के दौरान चोटिल हो गए थे, उनके कंधे पर चोट लगी थी.

इंग्लैंड के 36 वर्षीय खिलाड़ी का स्कैन हो चुका है और वह नतीजों का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन उनका मानना है कि आठ सप्ताह का ‘रिहैबिलिटेशन’ कार्यक्रम उन्हें 21 नवंबर से पर्थ में होने वाले पहले टेस्ट के लिए तैयार कर सकता है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

यह एक ऐसा जोखिम हो सकता है जिसे आप लेने के लिए तैयार हैं: वोक्स

वोक्स ने बीबीसी स्पोर्ट से कहा, मैं यह देखने के लिए इंतजार कर रहा हूं कि चोट कितनी गंभीर है लेकिन मुझे लगता है कि विकल्प सर्जरी या ‘रिहैबिलिटेशन’ हो सकता है, मैं मानता हूं कि यह चोट मुझे दोबारा परेशान कर सकती है, लेकिन मुझे लगता है कि यह एक ऐसा जोखिम हो सकता है जिसे आप लेने के लिए तैयार हैं.

‘रिहैबिलिटेशन’ में आठ सप्ताह का समय लगेगा: वोक्स

उन्होंने कहा, मैने फिजियो और विशेषज्ञों से जो सुना है, उसके अनुसार सर्जरी के बाद फिट होने में लगभग चार महीने या तीन से चार महीने लगेंगे, ज़ाहिर है, यह एशेज और ऑस्ट्रेलिया से जुड़ा है, इसलिए यह मुश्किल है, ‘रिहैबिलिटेशन’ में आठ सप्ताह का समय लगेगा इसलिए यह एक विकल्प हो सकता है लेकिन मैं कोई भी फैसला रिपोर्ट आने के बाद करूंगा.

भारत के खिलाफ सीरीज में क्रिस वोक्स ने किया प्रभावित

क्रिस वोक्स ने भारत के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में काफी प्रभावित किया. उन्होंने कुल 11 विकेट चटकाए. आखिरी मैच में चोट के बावजूद वह पट्टी बांधकर बल्लेबाजी करने उतरे थे, जिसे लेकर उनकी जमकर तारीफ भी हुई थी.

Editor's Pick