- क्रिकेट न्यूज़
- News
- clive Lloyd backing Windies to be “formidable” challenge at Cricket World Cup
क्रिस गेल फॉर्म में रहे तो विंडीज विश्व कप में उलटफेर कर सकती है
विंडीज टीम को विश्व कप जीतने का दावेदार नहीं माना जा रहा लेकिन जानकार मानते हैं टीम उलटफेर कर सकती है।
Published On Feb 20, 2019, 05:39 PM IST
Last UpdatedFeb 20, 2019, 05:39 PM IST
Chris Gayle @Getty Images
विश्व क्रिकेट में अपना डंका बजाने वाली वेस्टइंडीज की टीम ने लगातार दो बार विश्व कप का खिताब अफने नाम किया। टीम के पास बेहतरीन गेंदबाजी और शानदार बल्लेबाजी अटैक हुआ करता था। धीरे-धीरे लय में लौट रही विंडीज टीम को विश्व कप जीतने का दावेदार नहीं माना जा रहा लेकिन जानकार मानते हैं टीम उलटफेर कर सकती है।
इस बार वेस्टइंडीज ने क्वालीफाईंग प्रतियोगिता के जरिए विश्व कप में जगह बनाई है लेकिन हाल में उसने इंग्लैंड को टेस्ट सीरीज में 2-1 से हराया। लॉयड का मानना है कि कैरेबियाई टीम विश्व कप में भी कुछ उलटफेर कर सकती है विशेषकर अगर क्रिस गेल फार्म में हों।
पढ़ें:- क्लाइव लॉयड जैसे कप्तान हैं रोहित शर्मा: सुनील गावस्कर
लॉयड ने कहा, ‘‘मेरा मानना है कि अगर वे सही टीम का चयन करते हैं तो वह काफी मजबूत साबित हो सकती है। हमारे पास वनडे के कुछ अच्छे खिलाड़ी हैं और उम्मीद है कि गेल का बल्ला धूम मचाएगा। मुझे लगता है कि वे इस टूर्नामेंट में बहुत अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं।’’
विश्व कप के लिए आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने क्लाइव लॉयड लंदन पहुंचे थे। इस कार्यक्रम में नासिर हुसैन, ग्रीम स्वान, एलिस्टर कुक और जेम्स एंडरसन भी मौजूद थे। क्लाइव लॉयड की कप्तानी में वेस्टइंडीज ने 1975 और 1979 में खिताब जीता था। क्लाइव लॉयड ने कहा, ‘‘यह पहला विश्व कप था और अब कभी पहला विश्व कप नहीं होगा तथा वेस्टइंडीज के कई समर्थकों के सामने उसे जीतना रोमांचकारी था।’’
पढ़ें:- मरते दम पर यूनिवर्स बॉस मैं ही रहूंगा: क्रिस गेल
इंग्लैंड में मई 30 को शुरू होने वाली इस प्रतियोगिता में उतरे से पहले विंडीज टीम साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के खिलाफ अभ्यास मैच खेलेगी। टीम विश्व कप में अभियान की शुरुआत मौजूदा चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करेगी।