क्रिकेट को शर्मसार करने वाले अंग्रेज गेंदबाज पर लगा नौ मैचों का बैन

बल्‍लेबाज को शतक बनाने से रोकने के लिए जानबूझ कर डाली थी वाइड गेंद।

Edited By : Sandeep Gupta |Aug 08, 2018, 07:27 PM IST

Published On Aug 08, 2018, 07:27 PM IST

Last UpdatedAug 08, 2018, 07:27 PM IST

england stadium

हम क्रिकेट में हमेशा हाई स्‍टेंडर्ड बनाए रखने की बात करते हैं, लेकिन समय-समय पर कुछ इस तरह की घटनाएं सामने आ जाती हैं जो क्रिकेट को शर्मसार करती हैं। समरसेट क्रिकेट लीग के मैच के दौरान 98 रन पर खेल रहे बल्‍लेबाज को शतक बनाने से रोकने के लिए गेंदबाज ने गेंद को चौके की तरफ फेंक दिया।

माइनहेल क्रिकेट क्‍लब को जीत के लिए दो रन की दरकार थी। बिना गेंद हुए ही टीम के खाते में पांच रन जुड़ गए। इस चौके के साथ ही बल्‍लेबाजी जे डैरल का अपने करियर का पहला शतक बनाने का सपना टूट गया। इस मामल में समरसेट क्रिकेट क्‍लब ने अब सख्‍त रुख अख्तियार किया है। विरोधी टीम पुनेल क्रिकेट क्लब के गेंदबाज पर नौ मैचों का प्रतिबंध लगाया गया है।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/indian-cricket-team-should-make-two-changes-for-the-lords-test-mohinder-amarnath-733464″][/link-to-post]

कप्‍तान और गेंदबाज ने मांगी थी माफी

माइनहेड क्रिकेट क्‍लब ने इसपर ट्वीट कर लिखा था, “क्रिकेट में इस तरह की चीजें होना अच्‍छा नहीं है। हालांकि हमारे खिलाड़ियों ने अच्‍छा प्रदर्शन कर टीम को जीत दिलाई। हम इस बात का सम्‍मान करते हैं कि पुनेल क्रिकेट क्‍लब के कप्‍तान जे डैरल से मिलने आए और उनसे अपने गेंदबाज की शर्मनाक घटना के लिए माफी मांगी। इस तरह की चीजों से बचा जाना चाहिए था।”

बाद में गेंदबाज ने भी खिलाड़ी से माफी मांगी। मैच के बाद जे डैरल ने ट्विटर पर लिखा था, “ये क्रिकेट के लिए बुरा दिन है। जिस तरह से खेल खत्‍म हुआ वो काफी शर्मनाक था।” डैरल ने गेंदबाजी में भी 22 रन देकर तीन विकेट निकाले थे।

Editor's Pick