add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

लीग के मैच दौरान अंपायर से भिड़ा क्रिकेटर, लगा एक साल का बैन

हैम्पशायर लीग के दौरान 7 जुलाई को फॉली और हाइथ के बीच खेले गए लीग मैच के दौरान जेसन फोर्ड अंपायर से भिड़ गए थे।

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Updated on - August 19, 2018 3:56 PM IST

फॉली क्रिकेट क्लब के जेसन फोर्ड को हैम्पशायर लीग में खेलने से रोक दिया गया है। दरअसल 7 जुलाई को फॉली और हाइथ के बीच एक लीग मैच के दौरान फोर्ड अंपायर से भिड़ गए थे, इस दौरान अंपायर का दांत टूट गया। जिसके बाद फोर्ड को अनुशासनहीनता दिखाने के लिए 17 मैचों से बैन कर दिया गया।

डेलीएको डॉट यूके के मुताबिक लीग चेयरमैन डेनिस एमेरी का कहना है कि इस बैन का मतलब है कि फोर्ड अगले साल जुलाई तक लीग में नहीं खेल पाएंगे। उन्होंने कहा, “वो पहले भी कभी इस तरह के मामलों में शामिल नहीं रहा है। अगर ऐसा होता तो उस पर लाइफटाइम बैन भी लग सकता था।”

TRENDING NOW

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

दरअसल मैच के दौरान अंपायरिंग कर रहे हाइथ के खिलाड़ी ने एक एलबीडब्लयू अपील को नकारा था, जिसके बाद मैदान पर भिड़ंत हुई। जिसके बाद खेल को रोक दिया गया और पुलिस बुलानी पड़ी। फॉली क्रिकेट क्लब के चेयरमैन क्रिस टोना ने आधिकारिक बयान में कहा, “मामले में शामिल खिलाड़ी को तुरंत सस्पेंड कर दिया है और उसके खिलाफ अनुशासनहीनता का मामला चलेगा।”