- क्रिकेट न्यूज़
- News
- CM Revanth reddy announced telangana government and BCCI build new international stadium in hyderabad
हैदराबाद में बनेगा दूसरा क्रिकेट स्टेडियम, CM रेवंत रेड्डी ने किया बड़ा ऐलान
तेलंगाना सरकार ने राज्य के क्रिकेट फैंस को बड़ी खुशखबरी देते हुए हैदराबाद में दूसरा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम बनाने का फैसला किया है.
Published On Aug 03, 2024, 05:42 PM IST
Last UpdatedAug 03, 2024, 05:42 PM IST
Photo Credit: Revanth reddy X
नई दिल्ली. भारत में क्रिकेट की दीवानगी फैंस के बीच अलग लेवल पर देखी जाती है. यहां क्रिकेट को अन्य खेल के मुकाबले काफी ज्यादा प्यार मिलता है. इसका एक अच्छा उदाहरण टी20 वर्ल्ड कप 2024 जीत के बाद मुंबई में जश्न के दौरान देखने को मिला था. मुंबई की सड़कों पर वर्ल्ड कप जीत के जश्न के दौरान लाखों की संख्या में फैंस दिवाने नजर आए थे.
भारत में क्रिकेट के इस क्रेज को देखते हुए तेलंगाना सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने राज्य को बड़ी सौगात देने का ऐलान करते हुए हैदराबाद में दूसरा इंटनरेशनल क्रिकेट स्टेडियम बनाने की घोषणा की है.
हैदराबाद में बनेगा दूसरा क्रिकेट स्टेडियम
तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने हैदराबाद में दूसरे इंटरनेशनल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम बनाने का ऐलान विधानसभा में किया. उन्होंने खेल के ऊपर चर्चा के दौरान यह बड़ी घोषणा की. उन्होंने विधानसभा में बड़ा ऐलान करते हुए बताया कि नया स्टेडियम हैदराबाद के बेगरीकाचा में कौशल विश्वविद्यालय के पास में बनवाया जाएगा. उन्होंने इसकी घोषणा करते हुए यह भी बताया कि इसे लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानि बीसीसीआई के साथ प्राथमिक चर्चा पहले ही हो चुकी है.
तेलंगाना में खेल को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार ने 321 करोड़ रुपये का बजट पास किया है. सरकार अपने खिलाड़ियों को सपोर्ट करने और उन्हें सम्मानित करने के लिए हर संभव प्रयास करने की कोशिश कर रही है.
फैंस की खुशी हुई डबल
हैदराबाद के क्रिकेट फैंस मुख्यमंत्री के इस घोषणा से काफी खुश हैं. दरअसल, हैदराबाद में पहले से ही राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम मौजूद है. इस स्टेडियम में इंटरनेशनल और आईपीएल दोनों के मुकाबले खेले जाते हैं. अब दूसरे स्टेडियम के बनने के बाद हैदराबाद में पहले की तुलना में ज्यादा मुकाबले खेले जाने की उम्मीद रहेगी. आईपीएल की चैंपियन फ्रेंचाइजी सनराइजर्स हैदराबाद का होमग्राउंड राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम ही है. अब हैदराबाद में दूसरा स्टेडियम बनने के बाद आईपीएल की इस टीम के पास दो होम ग्राउंड हो जाएंगे.