'मिताली को लेकर COA ने नहीं बुलाई मीटिंग, सबा करीब से मिलेंगे खिलाड़ी'

एडुल्जी ने इस बात से इनकार किया की COA ने भारतीय टीम मैनेजमेंट के साथ कोई मीटिंग का निर्णय किया है।

Edited By : Cricket Country Staff |Nov 26, 2018, 10:50 AM IST

Published On Nov 26, 2018, 10:50 AM IST

Last UpdatedNov 26, 2018, 10:50 AM IST

Mithali Raj and Harmanpreet Kaur

पूर्व भारतीय महिला कप्तान और COA की सदस्य डायना एडुल्जी ने आईसीसी वर्ल्ड टी20 में मिताली राज को सेमीफाइनल मैच में बाहर बिठाए जाने पर मुलाकात की बात को नकार दिया है। एडुल्जी ने इस बात से इनकार किया की COA ने भारतीय टीम मैनेजमेंट के साथ कोई मीटिंग का निर्णय किया है।

भारतीय वनडे टीम की कप्तान मिताली राज को इंग्लैंड के खिलाफ वर्ल्ड टी20 के सेमीफाइनल मैच में प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया गया था। मिताली ने टूर्नामेंट में दो लगातार अर्धशतक बनाया था। खबर थी कि मिताली को टीम से बाहर रखने पर COA ने कप्तान हरमनप्रीत कौर, मिताली राज और टीम मैनेजर तृप्ति भट्टाचार्य को तलब किया था।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

Diana Edulji: “The CoA has not asked for Mithali’s fitness logs”. (AFP Photo)
Diana Edulji: “The CoA has not asked for Mithali’s fitness logs”. (AFP Photo)

COA की सदस्य डायना एडुल्जी ने क्रिकेट कंट्री को बताया, ”COA ने मिताली के मामले में कोई मीटिंग नहीं बुलाई है। COA ने मिताली राज के फिटनेस का कोई लॉग नहीं मांगा है। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर, मिताली राज और तृप्ति भट्टाचार्या के साथ कोई बैठक नहीं करने जा रही है। बीसीसीआइ के जीएम ऑपरेशन सबा करीम जरूर इनसे मिल सकते हैं।”

टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक तृप्ति भट्टाचार्या ने कहा था, “मैंने बतौर मैनेजर, ये बैठक बुलाई थी। उन्होंने (कप्तान, कोच और चयनकर्ता) विकेट पर चर्चा की और कोच ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच जिताने वाला विनिंग कॉम्बिनेशन ही खिलाना चाहिए। हरमन और स्मृति ने भी यही बात रखी और चयकर्ता सुधा शाह को बताया कि एक अतिरिक्त गेंदबाज टीम की मदद करेगा। सुधा शाह प्लेइंग इलेवन को लेकर सहमत हो गईं लेकिन अपना मत नहीं रखा।”

Editor's Pick