- क्रिकेट न्यूज़
- News
- CoA extends deadline to complete state elections to October 4
CoA ने संघों के चुनाव करवाने की तारीख को 4 अक्टूबर तक बढ़ाया
प्रशासकों की समिति ने इसके साथ ही राज्य संघों से कहा कि उन्होंने जिस संविधान को मंजूरी दे दी है उसमेंक कोई बदलाव नहीं की जाए।
Published On Sep 25, 2019, 09:14 AM IST
Last UpdatedSep 25, 2019, 09:14 AM IST
Vinod Rai @AFP (file photo)
उच्चतम न्यायालय द्वारा नियुक्त प्रशासकों की समिति (सीओए) ने बीसीसीआई के राज्य संघों के चुनाव करवाने की तारीख को 4 अक्टूबर तक बढ़ा दिया है।
पढ़ें: भारतीय महिला टीम ने दक्षिण अफ्रीका को पहले टी20 में 11 रन से हराया
सीओए ने अपने बयान में कहा, ‘उच्चतम न्यायालय के 18 जुलाई 2016 और 9 अगस्त 2018 के आदेश के अनुरूप सदस्य राज्य संघों के चुनाव संपन्न करवाने के लिए और विभिन्न राज्य संघों को अनुपालन की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सीओए ने सदस्य राज्य संघों के चुनाव संपन्न करवाने की तिथि चार अक्टूबर तक बढ़ा दी है। उच्चतम न्यायालय अगर कोई और फैसला या निर्देश देता है तो वह भी इसमें शामिल रहेगा।’
सीओए ने इसके साथ ही राज्य संघों से कहा कि उन्होंने जिस संविधान को मंजूरी दे दी है उसमेंक कोई बदलाव नहीं की जाए।
बयान में कहा गया, ‘सदस्य राज्य संघों को निर्देश दिया जाता है कि वह सीओए से मंजूर संविधान के तहत चुनाव कराए। यह उच्चतम न्यायालय के नौ अगस्त 2018 को दिये फैसले और 20 सितंबर 2019 को दी गयी छूट के मुताबिक होगी।’
पढ़ें: रवि तेजा के शतक के दम पर मेघालय ने त्रिपुरा को 194 रन से रौंदा
उन्होंने कहा कि राज्य संघ अगर बीसीसीआई के संविधान के मुताबिक चुनाव नहीं कराते हैं तो उनके चुनाव परिणामों को मान्यता नहीं मिलेगी।
बयान के मुताबिक, ‘जिन राज्य संघों ने अपने संविधान को बीसीसीआई संविधान के अनुरूप नहीं ढाला है उनके चुनाव परिणामों को मान्यता नहीं दिए जाने का खतरा रहेगा।’