चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर अंधेरे में रखे जाने पर CoA ने BCCI को लगाई फटकार

आईसीसी ने 2018-2023 के लिए जारी किए शेड्यूल में चैंपियंस ट्रॉफी को जगह नहीं दी है।

Edited By : Gunjan Tripathi |Jun 22, 2018, 10:48 AM IST

Published On Jun 22, 2018, 10:48 AM IST

Last UpdatedJun 22, 2018, 10:48 AM IST

BCCI © Getty Images

सुप्रीम कोर्ट की नियुक्त की गई प्रशासकों की समिति ने चैंपियंस ट्रॉफी के मामले में बारे में सूचित ना किए जाने को लेकर बीसीसीआई से अपनी नाराजगी जताई है। बीसीसीआई कार्यवाहक सेक्रेटरी अमिताभ चौधरी को लिखे एक पत्र में सीओए ने इस मामले को लेकर बात की है। सीओए इस बात से विशेष रूप से नाखुश है कि आखिर आईसीसी की बैठकों में क्या हुआ, जो चैंपियंस ट्रॉफी को शेड्यूल से हटा दिया गया।

[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/kl-rahul-revelas-how-anushka-virat-took-care-of-him-during-bad-form-721679″][/link-to-post]

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक पत्र में लिखा है कि, “सीओए ने कभी भी आईसीसी और एसीसी बैठकों के लिए आपके बाहर आने जाने में कोई दखल नहीं दिया है। इसके बावजूद कि आपने कभी भी बैठकों में होने वाली चर्चा को लेकर हमे पहले से कुछ भी नहीं बताया और बैठक में क्या नतीजा निकला इसे बताना भी जरूरी नहीं समझा। एक जो सबसे अहम बात है जिसे लेकर सीओए को पूरी तरह अंधेरे में रखा गया कि चैंपियंस ट्रॉफी की जगह एक नए आईसीसी विश्व टी20 को लाया गया है।”

पिछले कुछ समय से बीसीसीआई और सीओए के बीच मतभेद चल रहा है, जिसकी वजह से बोर्ड का काम प्रभावित हो रहा है। फिलहाल बीसीसीआई का काम एक तरह से सीओए ही देख रहा है। बीसीसीआई के सीईओ राहुल जौहरी सीधे सीओए को रिपोर्ट करते हैं और आईसीसी बैठकों में बीसीसीआई को पेश करते हैं।

Editor's Pick