CoA के नियंत्रण में आया BCCI, बोर्ड अधिकारियों की मनमानी खत्म

नए संविधान के लागू होती ही सीएसी और चयनसमिति को छोड़ बाकी सभी सह-समितियों को रद्द कर दिया गया है।

Edited By : Cricket Country Staff |Aug 24, 2018, 03:05 PM IST

Published On Aug 24, 2018, 03:05 PM IST

Last UpdatedAug 24, 2018, 03:05 PM IST

Vinod Rai © AFP

सुप्रीम कोर्ट की नियुक्त की हुई प्रशासकों की समिति ने नया सविंधान लागू होने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड का पूरा कार्यभार संभाल लिया है। सीओए के कंट्रोल में आते ही क्रिकेट सलाह समिति (सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली और वीवीएस लक्ष्मण) और राष्ट्रीय चयनसमिति को छोड़ बोर्ड की बाकी सभी सह-समितियां रद्द कर दी गई हैं। इसके अलावा अब से बीसीसीआई के कार्यकारी अध्यक्ष सीके खन्ना, कार्यकारी सेक्रेटरी अमिताभ चौधरी और कोषाध्यक्ष अनिरुद्ध चौधरी सीओए की इजाजत के बिना कोई फैसला नहीं ले सकेंगे।

सीओए ने कहा है कि नए चुनावों का आयोजन होने तक सीईओ राहुल जौहरी के नेतृत्व में बोर्ड मैनेजमेंट का काम संभालेगा। सीओए के बोर्ड अधिकारियों को भेजे ई-मेल के मुताबिक, “नतीजतन, बीसीसीआई का पुराना संविधान रद्द हो गया है और नया संविधान लागू हुआ है। नया संविधान बीसीसीआई के अपने पेशेवर मैनेजमेंट को दिन-प्रति-दिन के काम के लिए सौंपा गया है।”

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

नए संविधान के तहत बीसीसीआई का शासन एक सर्वोच्च परिषद संभालेगी। इस परिषद में कुल 9 सदस्य होंगे, जिनमें से पांच बोर्ड अधिकारी रहेंगे। इसके अलावा बीसीसीआई का एक निर्वाचित प्रतिनिधि, प्लेयर्स एसोसिएशन से दो सदस्य (एक महिला, एक पुरुष) और ऑडिटर और कंट्रोलर ऑफिस का एक अधिकारी इस परिषद का हिस्सा होगा। नए चुनावों के होने तक सीओए ही सर्वोच्च परिषद और आईपीएल काउंसिल की जिम्मेदारियां संभालेगी।

Editor's Pick