इंग्‍लैंड जाकर टी-20 सीरीज देखना चाहता था ये बीसीसीआई अधिकारी, लगी रोक

सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्‍त किए गए सीओए ने चौधरी के इंग्‍लैंड जाकर टी-20 मैच देखने पर रोक लगा दी।

Edited By : Sandeep Gupta |Jun 19, 2018, 07:32 PM IST

Published On Jun 19, 2018, 07:32 PM IST

Last UpdatedJun 19, 2018, 07:32 PM IST

BCCI Headquarter © Getty Images

बीसीसीआई के मौजूदा कार्यवाहक सचिव अमिताभ चौधरी का इंग्‍लैंड जाकर भारत और इंग्‍लैंड के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज देखने का समना टूट गया है। सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्‍त किए गए सीओए ने चौधरी के पर कतरते हुए साफ कर दिया कि वो इंग्‍लैंड जाकर टी-20 मैच नहीं देख सकते हैं। ऐसा करने से बीसीसीआई पर बिना कारण ही खर्च बढ़ेगा।

[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/alex-hales-i-needs-to-play-big-innings-to-seal-opening-slot-in-world-cup-2019-721164″][/link-to-post]

टाइम्‍स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक जून के अंत में आयरलैंड में आईसीसी की बैठक होनी हैं। जिसमें भारत का प्रतिनिधित्‍व करने के लिए अमिताभ चौधरी जाएंगे। आयरलैंड आने और जाने का हवाई खर्च आईसीसी ही वहन करेगा। चौधरी ने अपने इस ट्रिप को आठ जुलाई तक के लिए बढ़ा ‍लिया था। वो इंग्‍लैंड जाकर जुलाई के पहले सप्‍ताह में होने वाली भारत-इंग्‍लैंड की तीन मैचों की टी-20 सीरीज देखना चाहते थे। ये सीरीज तीन जुलाई से आठ जुलाई के बीच खेली जानी थी।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

टीओई सूत्रों के मुताबिक सीओए प्रमुख विनोद राय को लगा कि ट्रिप को आगे बढ़ाने का कोई मतलब नहीं है। लिहाजा उन्‍हें आयरलैंड से ही वापस देश लौटने का फरमान सुना दिया गया है। ऐसा करने से पहले उन्‍होंने सुप्रीम कोर्ट के पैनल में शामिल पूर्व भारतीय महिला टीम की खिलाड़ी डायना एडुलजी से भी बातचीत की। बता दें कि बीसीसीआई की कार्यप्रणाली में सुधार के लिए सुप्रीम कोर्ट ने एक पैनल का गठन किया है। सीओए और बीसीसीआई के वरिष्‍ठ अधिकारियों के बीच लगातार हितों के टकराव की खबरें आती रहती है।

Editor's Pick