• Home
  • News
  • Coach has every right to look at pitch Shubman Gill reacts on gautam Gambhirs tiff with Oval curator

गौतम गंभीर- क्यूरेटर की लड़ाई पर क्या बोले शुभमन गिल ? पार्थिव पटेल ने इंग्लैंड को जमकर लताड़ा

भारतीय कप्तान ने कहा, , पता नहीं उन्होंने क्यों रोका, पिछले चार मैचों में तो ऐसा कोई मसला नहीं हुआ था.

Edited By : Akhilesh Tripathi |Jul 30, 2025, 07:05 PM IST

Published On Jul 30, 2025, 07:05 PM IST

Last UpdatedJul 30, 2025, 07:05 PM IST

Shubman Gill

Shubman Gill

Shubman Gill on Gautam Gambhir Curator Fight: द ओवल में भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवां टेस्ट मैच गुरुवार से खेला जाना है. इस मैच से दो दिन पहले मंगलवार को टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर और मुख्य क्यूरेटर ली फोर्टिस के बीच तीखी बहस हुई थी. भारत के अभ्यास सत्र के दौरान मंगलवार को फोर्टिस ने भारतीय कोचिंग स्टाफ को मुख्य पिच से ढाई मीटर दूर रहने के लिये कहा जबकि उन्होंने जॉगर्स और रबर स्पाइक वाले जूते पहन रखे थे, जिसके बाद गंभीर को यह बोलते सुना गया कि तुम्हें हम में से किसी को यह बताने की जरूरत नहीं है कि क्या करना है, तु्म्हें इसका अधिकार नहीं है, तुम बस एक मैदानकर्मी हो, और कुछ नहीं. अब इस विवाद पर भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने भी रिएक्ट किया है.

कप्तान शुभमन गिल ने ओवल के मुख्य क्यूरेटर ली फोर्टिस से तीखी बहस के बाद गौतम गंभीर का बचाव करते हुए कहा कि भारतीय कोच को पिच का मुआयना करने का पूरा अधिकार था. गिल से पांचवें और आखिरी टेस्ट से पहले जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, जो कल हुआ, वह गैर जरूरी था.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

कोच को विकेट देखने का पूरा अधिकार है: शुभमन गिल

उन्होंने कहा, कोच को विकेट देखने का पूरा अधिकार है, समझ में नहीं आया कि क्यूरेटर इसकी अनुमति क्यो नहीं देगा, अगर आपने रबर के स्पाइक्स पहन रखे हैं या नंगे पैर हैं तो दिक्कत नहीं होनी चाहिए, पता नहीं उन्होंने क्यों रोका, पिछले चार मैचों में तो ऐसा कोई मसला नहीं हुआ था.

गौतम गंभीर को नाराजगी जताने का पूरा अधिकार: पार्थिव पटेल

पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज पार्थिव पटेल ने बुधवार को कहा कि द ओवल में सरे के मैदानकर्मियों के प्रमुख ली फोर्टिस के साथ तीखी बहस के बाद भारतीय मुख्य कोच गौतम गंभीर को नाराजगी जताने का पूरा अधिकार था. पार्थिव ने ‘पीटीआई वीडियोज’ से कहा, यह दुर्भाग्यशाली है कि इस तरह की घटना हुई, लेकिन गौतम को नाराजगी जताने का अधिकार है, एक क्यूरेटर के रूप में बेशक आप किसी को पिच का मुआयना करने से नहीं रोक सकते.

उन्होंने कहा, यही मुख्य कोच की भूमिका है, आप और क्या उम्मीद कर रहे हैं? कोई मुख्य कोच जाकर पिच का निरीक्षण नहीं करेगा… यह बिल्कुल भी संभव नहीं है. पार्थिव ने आगे कहा, यह सब प्रसारित हो रहा था, यह इंग्लैंड का अनुचित व्यवहार है जो बिल्कुल भी अच्छा नहीं है.

Editor's Pick