- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Coach Jitendra Singh:Hardik Pandya has transitioned from ‘boy to man’
'अब परिपक्व हो चुके हैं हार्दिक पांंड्या'
कोच जितेंद्र सिंह बोले- अगर कम शब्दों में कहूं तो मैं यही कहूंगा कि वह अब काफी परिपक्व हो चुके हैं।
Published On Apr 19, 2019, 08:54 PM IST
Last UpdatedApr 19, 2019, 08:54 PM IST
Hadik Pandya @ Getty Image
हार्दिक पांड्या अभी आईपीएल में बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं और उनके कोच जितेंद्र सिंह को लगता है कि ये भारतीय ऑलराउंडर अब परिपक्व हो चुका है।
पढ़ें: टेस्ट चैंपियनशिप से पहले काउंटी क्रिकेट खेल सकते हैं 7 भारतीय
हार्दिक ने पीठ की चोट और एक टीवी कार्यक्रम के दौरान आपत्तिजनक टिप्पणी के कारण विवाद में फंसने के बाद विश्वकप से पहले शानदार फॉर्म दिखाई है।
जितेंद्र ने उत्तर प्रदेश में अपने स्थानीय शहर से कहा, ‘अगर कम शब्दों में कहें तो मैं यही कहूंगा कि वह अब परिपक्व बन चुके हैं।’
पढ़ें: पंजाब की टीम कोटला की धीमी पिच के हिसाब से तैयारी कर रही है
उन्होंने कहा, ‘आपको यकीन नहीं होगा कि जिस दिन वह ऑस्ट्रेलिया से वापस आए थे, मैंने रात में उससे बात की और उससे कहा कि हमें कल या फिर उसके अगले दिन से अभ्यास शुरू करना है। कोई नहीं जानता था लेकिन हमने धीरे-धीरे कई चीजों की एक साथ तैयारी की थी।’
मौजूदा आईपीएल में हार्दिक ने 9 मैचों में 218 रन बनाए हैं जबकि इतने ही मैचों में उनके नाम 8 विकेट दर्ज हैं।