• Home
  • News
  • coach Justin Langer felt physically sick after Australian lost Leed’s Test

लीड्स टेस्ट में हार पर बोले लैंगर- समझ नहीं आ रहा था रोऊं या होटल रूम को तोड़ दूं

ऑस्ट्रेलिया कोच जस्टिन लैंगर ने माना कि लीड्स टेस्ट में एक विकेट से मिली हार ने उन्हें काफी निराश किया।

Edited By : Cricket Country Staff |Sep 02, 2019, 04:50 PM IST

Published On Sep 02, 2019, 04:50 PM IST

Last UpdatedSep 02, 2019, 04:50 PM IST

Justin Lager. @ Getty Images

जस्टिन लैंगर (Getty Images)

इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे एशेज टेस्ट में मिली करारी हार पूरी ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए काफी निराशाजनक थी। पहली पारी में इंग्लैंड को 67 रन पर ऑलआउट करने के बाद मेजबानों के सामने 358 रन का लक्ष्य रखने के बावजूद ऑस्ट्रेलिया एक विकेट से ये मैच हार गई। मैच हारने के बाद कप्तान टिम पेन ने सभी खिलाड़ियों से इसे भुलाकर आगे बढ़ने की पर ध्यान देने की बात कही।

कोच जस्टिन लैंगर ने मैनचेस्टर में होने वाले चौथे टेस्ट मैच से पहले लीड्स टेस्ट में मिली हार पर पहली बार खुलकर अपनी प्रतिक्रिया दी। लैंगर ने कहा, “ये सबसे मुश्किल हिस्सा था, हम जीत के बेहद करीब थे। इसके (मैच खत्म होने के) बाद मुझे वास्तव में बीमार महसूस कर रहा था, फिर मैं अपने कमरे में वापस गया। और मुझे समझ नहीं आ रहा था कि रोऊं या फिर कमरे को तहस-नहस कर दूं।”

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

कोच ने आगे कहा, “कई लोगों के लिए ये केवल क्रिकेट का खेल है लेकिन ये कहीं ज्यादा मायने रखता है। आप इसे निजी तौर पर ले ही लेते है क्योंकि मुझे पता है कि इसमें कितनी मेहनत लगती है। आप जिंदगी में कभी मौके जाने नहीं देते हैं लेकिन ये ठीक है। हम ये सुनिश्चित करेंगे कि हम इससे सीख लें। हम इससे कई चीजें सीखेंगे और उम्मीद है कि अगली बार और बेहतर प्रदर्शन करेंगे।”

चौथे एशेज टेस्ट में मिशेल स्टार्क को मिल सकता है मौका

तीसरे टेस्ट में मिली हार से कोच लैंगर निराश जरूर हैं लेकिन उन्होंने टीम को अगले मैच के लिए तैयार करने की चुनौती को दोनों हाथों से स्वीकार किया। उन्होंने कहा, “ये हफ्ता जितना चुनौतपूर्ण था, उतना ही शानदार भी था। मुझे इस हफ्ते कोचिंग में काफी मजा आया क्योंकि या तो आप बैठकर खुद के लिए बुरा महसूस कर सकते थे या फिर हार को भुलाकर आप अगले मैच की पहली गेंद से ही खेल पर हावी होने के तरीके ढूंढ सकते हो।”

4 सितंबर से मैनचेस्टर में होने वाली चौथे मैच से पहले ऑस्ट्रेलिया टीम ने डर्बीशायर के खिलाफ अभ्यास मैच में एक पारी और 54 रन से जीत हासिल की। लैंगर ने बताया कि उन्होंने टीम को इसे अभ्यास मैच की तरह नहीं बल्कि अंतराष्ट्रीय मैच की तरह खेलने को कहा था।

मैनचेस्टर टेस्ट में खेल सकते हैं मिशेल मार्श, ऑस्ट्रेलियाई चयनकर्ता ने दिए संकेत

पूर्व क्रिकेटर ने कहा, “टॉस से पहले हमने कहा ‘ये केवल एक अभ्यास मैच नहीं है, हम एक पूर्ण क्रिकेट मैच खेलेंगे’। हम जीतने की कोशिश करेंगे चाहे जो हो। जिस तरह से हमारे खिलाड़ियों ने लगभग दो दिन में मैच जीता, वो मेरे लिए संकेत था कि वो उबर चुके हैं।”

Editor's Pick