कोच प्रवीण आमरे बोले- रोहित को लेकर मेरी सहानुभूति है, लेकिन रहाणे....

एंटीगा टेस्‍ट में उपकप्‍तान अजिंक्‍य रहाणे ने 81 और 102 रन की पारी खेली।

Edited By : Indo-Asian News Service |Aug 26, 2019, 06:16 PM IST

Published On Aug 26, 2019, 06:16 PM IST

Last UpdatedAug 26, 2019, 06:16 PM IST

Rohit Sharma Ajinkya Rahane AFP

Rohit Sharma with Ajinkya Rahane (File Photo) @ AFP

प्रवीण आमरे की रोहित शर्मा के प्रति सहानुभूति है लेकिन इसके साथ ही उन्हें खुशी है कि उनका शिष्य अजिंक्य रहाणे वेस्टइंडीज के खिलाफ एंटीगा में पहले टेस्ट मैच में टीम प्रबंधन की उम्मीदों पर खरा उतरा।

भारतीय टेस्ट उप कप्तान रहाणे ने 81 और 102 रन बनाये। यह उनका पिछले दो साल में पहला शतक है। भारत ने यह मैच 318 रन से जीता और रहाणे को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

टीम प्रबंधन मैच से पहले रोहित और रहाणे में किसी एक को चुनने को लेकर असमंजस में था लेकिन बाद में उसने टेस्ट उप कप्तान पर भरोसा दिखाया।

आमरे ने कहा, ‘‘मुझे रोहित से सहानुभूति है। मेरी निजी राय है कि रोहित को विश्व कप में पांच शतक बनाने के बाद मौका दिया जाना चाहिए था। हम सभी जानते हैं कि वह क्षमतावान खिलाड़ी है, लेकिन टीम प्रबंधन ने अंजिक्य पर भरोसा दिखाया और वह उस पर खरा उतरा जो कि अजिंक्य के लिहाज से महत्वपूर्ण है।’’

पढ़ें:- सहवाग बोले- रिषभ पंत उन्‍हें मिल रहे मौकों का सही इस्‍तेमाल करें

रहाणे के निजी कोच ने कहा, ‘‘यह उसकी कड़ी मेहनत का परिणाम है क्योंकि पिछले दो साल उसके लिये आसान नहीं रहे। उसे जिस तरह से खुद को संभाला उसका श्रेय मैं उसी को दूंगा। वह कभी निराश नहीं हुआ और कड़ी मेहनत करता रहा।’’

Editor's Pick