- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Coach Rahul Dravid satisfied with India’s preparation for one-off Test
IND vs ENG: टेस्ट मैच से पहले टीम इंडिया की तैयारियों को लेकर कोच राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
श्रेयस अय्यर, विराट कोहली, शुभमन गिल, ऋषभ पंत और रवींद्र जडेजा ने ड्रॉ हुए अभ्यास मैच में अर्धशतक जड़ा।
Published On Jun 27, 2022, 08:20 PM IST
Last UpdatedJun 27, 2022, 08:20 PM IST
BCCI
लेस्टशायर। भारतीय क्रिकेट टीम के कोच राहुल द्रविड़ ने कहा है कि इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टेस्ट मैच से पहले लेस्टरशायर के खिलाफ चार दिवसीय अभ्यास मैच में टीम ने अपनी सभी समस्याओं को सुलझा लिया है। श्रेयस अय्यर, विराट कोहली, शुभमन गिल, ऋषभ पंत और रवींद्र जडेजा ने ड्रॉ हुए इस अभ्यास मैच में अर्धशतक जड़ा।
द्रविड़ ने ‘लेस्टरशायर फॉक्सेस’ की ओर से ट्विटर पर जारी वीडियो में कहा, ‘‘शुक्रवार से शुरू होने वाले टेस्ट मैच से हमें जो भी चाहिए था हमने इस मैच से उसे हासिल किया। मुझे लगता है कि हम इस सप्ताह में जो कर पाए उससे काफी खुश है। ’’
इंग्लैंड के हालात में खेलने की चुनौती के बारे में पूछे जाने पर द्रविड़ ने कहा, ‘‘जब आपके पास सिर्फ एक मैच खेलने के लिए हो तो इन चीजों के लिए ज्यादा समय नहीं होता है। आपको कम समय के अंदर मैदान में उतर कर प्रदर्शन करना होता है। मुझे उम्मीद है कि हमारे खिलाड़ी इस टेस्ट मैच के पहले दिन से ऐसा कर पायेंगे।”
🗣 | “𝐈𝐭 𝐰𝐚𝐬 𝐚 𝐠𝐫𝐞𝐚𝐭 𝐰𝐞𝐞𝐤.”@BCCI Head Coach 𝐑𝐚𝐡𝐮𝐥 𝐃𝐫𝐚𝐯𝐢𝐝 was full of praise for the week the side spent at Leicestershire, crediting the facilities, the wicket and the support from the crowd at UCG.
🦊#IndiaTourMatch | #LEIvIND | #TeamIndia pic.twitter.com/sNLyfFHmXH
— Leicestershire Foxes 🏏 (@leicsccc) June 27, 2022
भारत के इस पूर्व दिग्गज बल्लेबाज ने कहा, ‘‘ऐसी स्थिति में गलती करने का ज्यादा विकल्प नहीं होता है। हमारे लिये हालांकि यह अच्छा सप्ताह रहा। मुझे लगता है कि मैच के दौरान शुरुआती दो दिनों तक पिच चुनौतीपूर्ण रहेगी और फिर सामान्य हो जायेगी।”
पांचवां टेस्ट पिछले साल ही खेला जाना था लेकिन भारतीय खेमे में कोरोना संक्रमण के मामले आने के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था । भारतीय टीम इस सीरीज में 2-1 से आगे है।
एजेंसी: पीटीआई- भाषा