• Home
  • News
  • Coach Ravi Shastri wants Yo-Yo test bar raised from 16.1 to 16.3 : Source

कोच शास्त्री ने रखी ऐसी शर्त, टीम में जगह बनाना होगा और मुश्किल !

सूत्रों की माने तो अब कोच शास्त्री ने यो-यो टेस्ट पास करने के लिए स्कोर को बढ़ाने का फैसला किया है।

Edited By : Viplove Kumar |Jun 13, 2018, 03:13 PM IST

Published On Jun 13, 2018, 03:13 PM IST

Last UpdatedJun 13, 2018, 03:13 PM IST

Indian Cricket Coach Ravi Shastri © Getty Images

भारतीय क्रिकेट टीम में जगह बनाने के लिए सिर्फ प्रतिभा ही नहीं बल्कि फिटनेस भी दुरुस्त होनी चाहिए। टीम इंडिया में खेलने के लिए इन दिनों हर एक खिलाड़ी को यो-यो टेस्ट पास करना जरूरी कर दिया गया है। सूत्रों की मानें तो अब कोच रवि शास्त्री ने यो-यो टेस्ट पास करने के लिए निर्धारित न्यूनतम स्कोर को बढ़ाने का फैसला किया है।

[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/skipper-ajinkya-rahane-says-we-want-to-go-out-there-and-be-ruthless-719700″][/link-to-post]

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

खबरों की मानें तो टीम इंडिया के कोच रवि शास्त्री यो-यो टेस्ट में निर्धारित स्कोर को और उपर करना चाहते हैं। इस समय इस टेस्ट में पास होने के लिए प्रत्येक खिलाड़ी को 16.1 का स्कोर हासिल करना होता है। अब शास्त्री इसे बढ़ा कर 16.3 करना चाहते हैं जिससे की टीम में और ज्यादा फिट खिलाड़ी शामिल हों।

2019 विश्व कप पर नजर

2019 विश्व कप को ध्यान में रखते हुए भारतीय टीम के मुख्य कोच इस बात को तय करना चाहते हैं कि सिर्फ फिट खिलाड़ी ही टीम में रहे। पिछले दिनों यो-यो टेस्ट को पास करना अनिवार्य किया गया था। अब खबर है कि इसके न्यूनतम अंक को भी बढ़ाया जाएगा। जो भी खिलाड़ी 2019 विश्व कप के लिए टीम का हिस्सा होगा उसे फिटनेस में अव्वल होना पड़ेगा। अनफिट खिलाड़ियों के टीम में बने रहने का कोई हक नहीं होगा। यह टेस्ट सिर्फ भारतीय टीम ही नहीं बल्कि भारत की ए टीम पर भी लागू किया जा चुका है।

संजू सैमसन यो-यो टेस्ट में फेल

संजू सैमसन को इंग्लैंड दौरे पर जाने वाली इंडिया ए टीम में जगह दी गई थी लेकिन यो-यो टेस्ट में पास नहीं होने पर उनको बाहर कर दिया गया। संजू की जगह फिटनेस टेस्ट में पास होने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज इशान किशन को इंग्लैंड दौरे पर भेजने का फैसला लिया गया।

युवराज सिंह और सुरेश रैना भी हुए फेल

भारतीय क्रिकेट टीम के सिक्सर किंग युवराज सिंह लंबे समय से टीम इंडिया में जगह बनाने की ताक में हैं। पिछले साल दक्षिण अफ्रीका दौरे से पहले वह यो-यो टेस्ट में फेल हो गए थे। सुरेश रैना भी टेस्ट में फेल हो चुके हैं हालांकि उन्होंने वापसी करते हुए टी-20 टीम में जगह बना ली है। अब अगर युवराज सिंह को विश्व कप 2019 में भारतीय टीम का हिस्सा होना है तो 16.3 के न्यूनतम यो-यो टेस्ट स्कोर को हासिल करना होगा।

 

Editor's Pick