add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

'कोच साहब, आपके चेहरे पर मुस्कान...', धोनी ने चैंपियन टीम इंडिया को दी बधाई

भारतीय टीम के टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद महेंद्र सिंह धोनी ने सोशल मीडिया पर बधाई दी है. उन्होंने गौतम गंभीर की भी तारीफ की है.

user-circle cricketcountry.com Written by Bharat Malhotra
Last Updated on - March 9, 2026 9:09 AM IST

महेंद्र सिंह धोनी पहले कप्तान थे जिन्होंने टी20 वर्ल्ड कप जीता. और साल 2024 में रोहित शर्मा दूसरे भारतीय कप्तान बने इसे दोहराने वाले. और रविवार, 8 मार्च को ये दोनों अहमदाबाद में मौजूद थे, जब सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम ने इतिहास बनाया. भारत तीन बार टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाला पहला देश बन गया. नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर भारत जब इतिहास रच रहा था तब धोनी वहीं थे और मैच के बाद धोनी ने सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर की. उन्होंने दो साल बाद अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट भी किया.

धोनी जो आम तौर पर सोशल मीडिया पर बहुत ऐक्टिव नहीं रहते ने भारत की जीत पर न सिर्फ कॉमेंट किया बल्कि मुख्य कोच गौतम गंभीर को उनकी ‘कातिल मुस्कान’ के लिए तारीफ की. इसके साथ ही उन्होंने जसप्रीत बुमराह की भी तारीफ की.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

धोनी की कप्तानी ने भारत ने तीन अहम आईसीसी खिताब जीते थे. उनकी कप्तानी में भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप, वनडे वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी.

महेंद्र सिंह धोनी ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘अहमदाबाद में इतिहास रचा गया है. टीम, सपोर्ट स्टाफ और भारतीय क्रिकेट टीम के दुनियाभर में फैले फैंस को बहुत-बहुत बधाई. टीम को खेलते देखना बहुत गर्व की बात है. कोच साहब मुस्कान आप पर अच्छी लगती है, जुनून के साथ मुस्कान कातिलाना कॉम्बो है. बहुत बढ़िया. जश्न मनाओ साथियो. (बुमराह के बारे में कुछ न लिखूं तो अच्छा है. चैंपियन गेंदबाज)’

भारतीय टीम का प्रदर्शन इस टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत में बहुत अच्छा नहीं था. टीम जीत तो रही थी लेकिन उसके खेल पर सवाल उठ रहे थे. लेकिन नॉक-आउट मुकाबलों में भारतीय टीम के बल्लेबाजों, गेंदबाजों और फील्डर्स ने कमाल का खेल दिखाया. लेकिन फाइनल में भारत ने 96 रन से जीत हासिल की.

खिताबी मैच में न्यूजीलैंड ने भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया. संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा और ईशआन किशन ने हाफ सेंचुरी लगाईं. और भारत ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 255 रन का स्कोर बनाया. सैमसन की इस वर्ल्ड कप में यह लगातार तीसरी हाफ सेंचुरी लगाई. फाइनल में भी उन्होंने 46 गेंद पर 89 रन बनाए. वहीं अभिषेक शर्मा ने 21 गेंद पर 52 बनाए. ईशान ने 25 गेंदों पर 54 रन बनाए. वहीं शिवम दूबे ने 8 गेंदों पर नाबाद 28 रन की पारी खेली.

गेंदबाजी की बात करें तो जसप्रीत बुमराह ने 15 रन देकर चार विकेट लिए. और अक्षर पटेल ने 27 रन देकर तीन कामयाबियां हासिल कीं. न्यूजीलैंड की टीम 19 ओवर में 159 रन बनाकर ऑल आउट हो गई.

T20 वर्ल्ड कप 2026 से जुड़े सभी ताजा अपडेट आप देख सकते हैं: https://www.cricketcountry.com/hi/icc-mens-t20-world-cup-2026/