14 चौके, 06 छक्के... संन्यास ले चुके 38 साल के बल्लेबाज ने खेली आक्रामक पारी, पूरन का रिकॉर्ड टूटा

कॉलिन मुनरो बतौर सलामी बल्लेबाज एलेक्स हेल्स के साथ मैदान पर उतरे और दोनों बल्लेबाजों ने 9.1 ओवर में 114 रन की साझेदारी की.

Edited By : Akhilesh Tripathi |Aug 18, 2025, 10:35 AM IST

Published On Aug 18, 2025, 10:35 AM IST

Last UpdatedAug 18, 2025, 10:35 AM IST

Colin Munro

Colin Munro

Colin Munro Century: कैरेबियाई प्रीमियर लीग 2025 में न्यूजीलैंड के पूर्व बल्लेबाज कोलिन मुनरो ने विस्फोटक पारी खेली. त्रिनबागो नाइट राइडर्स के लिए अपने वापसी मैच में कोलिन मुनरो ने शतक जड़ा. कोलिन मुनरो ने इंटरनेशनल क्रिकेट से हाल ही में संन्यास लिया है.

38 साल के कोलिन मुलरो ने 57 बॉल में 120 रन बनाए. इस पारी में उन्होंने 14 चौके और 06 छक्के लगाए. उनकी इस पारी की मदद से शाहरुख खान की टीम त्रिनबागो नाइट राइडर्स ने लीग में जीत के साथ शुरुआत की है. त्रिनबागो नाइट राइडर्स ने सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स को 12 रन से हराया. कॉलिन मुनरो ने महज 50 गेंदों में अपना शतक पूरा किया, छक्के के साथ शतक पूरा करने के बाद मुनरो ने अगली दो गेंदों पर चौके लगाए.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स ने टॉस जीतकर चुनी थी गेंदबाजी

सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स ने मुकाबले में टॉस जीतकर नाइट राइडर्स को पहले बल्लेबाजी का आमंत्रण दिया. कॉलिन मुनरो बतौर सलामी बल्लेबाज एलेक्स हेल्स के साथ मैदान पर उतरे. दोनों बल्लेबाजों के बीच 9.1 ओवरों में 114 रन की साझेदारी हुई. एलेक्स हेल्स 27 गेंदों में तीन छक्कों और चार चौकों की मदद से 47 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद मुनरो ने कप्तान निकोलस पूरन के साथ मिलकर मोर्चा संभाला.

मुनरो और पूरन ने दूसरे विकेट के लिए 37 रन की साझेदारी की, पूरन 13 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद मुनरो ने किरोन पोलार्ड के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया। दोनों बल्लेबाजों ने तीसरे विकेट के लिए 44 रन जोड़े, पोलार्ड 13 गेंदों में 19 रन बनाकर आउट हुए. ट्रिनबागो नाइट राइडर्स ने निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट खोकर 231 रन बनाए. विपक्षी टीम की ओर से कप्तान जेसन होल्डर के अलावा वकार सलामखिल ने दो-दो विकेट झटके, जबकि डोमिनिक ड्रेक्स ने एक शिकार किया.

उस्मान तारिक ने गेंद से बरपाया कहर

लक्ष्य का पीछा करते हुए सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स की टीम 20 ओवर में सात विकेट पर 219 रन ही बना सकी. कप्तान जेसन होल्डर ने सबसे ज्यादा 44 रन बनाए, वहीं आंद्रे फ्लेचर ने 41 रन, रिली रोसो ने 38 रन और काइले मेयर्स ने 32 रन का योगदान दिया. त्रिनबागो नाइट राइडर्स के लिए उस्मान तारिक ने चार ओवर में 44 रन देकर चार विकेट चटकाए. त्रिनबागो नाइट राइडर्स की टीम जीत के साथ प्वॉइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर हैं, वहीं सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स की टीम हार के बाद चौथे स्थान पर खिसक गई है.

निकोलस पूरन का रिकॉर्ड टूटा

त्रिनबागो नाइट राइडर्स के लिए कोलिन मुनरो ने सबसे बड़ी पारी खेली. उन्होंने निकोलस पूरन का रिकॉर्ड तोड़ा, जिनके नाम 102 रन की पारी खेलने का रिकॉर्ड था.

Editor's Pick