• Home
  • News
  • Colin Munro: ODI cricket is abput playing to the situation of what the team needs

वनडे में लगातार अच्छा प्रदर्शन करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं कॉलिन मुनरो

कॉलिन मुनरो की अर्धशतकीय पारी की मदद से न्यूजीलैंड ने श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज पर 2-0 से कब्जा कर लिया है।

Edited By : Cricket Country Staff |Jan 07, 2019, 01:04 PM IST

Published On Jan 07, 2019, 01:04 PM IST

Last UpdatedJan 07, 2019, 01:04 PM IST

Colin Munro © AFP

टी20 फॉर्मेट के विस्फोटक बल्लेबाज कॉलिन मुनरो का कहना है कि वो वनडे फॉर्मेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। श्रीलंका के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में मुनरो की 87 रनों की धमाकेदार पारी के दम पर न्यूजीलैंड ने 2-0 से सीरीज पर कब्जा कर लिया है।

ये भी पढ़ें: परेरा का शतक बेकार, न्‍यूजीलैंड ने श्रीलंका को 21 रन से हरा जीती सीरीज

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

तीसरे और आखिरी वनडे मैच से पहले कीवी सलामी बल्लेबाज ने कहा, “टी20 में ये मजेदार होता है कि आप पहली ही गेंद से अटैक करने जाते हैं। लेकिन वनडे क्रिकेट में मैंने देखा कि कई मौकों पर मैं वैसे ही खेल सकता हूं जैसा मैं टी20 में खेलता हूं, तेज शुरुआत कर सकता हूं लेकिन कभी कभी स्थिति ऐसी नहीं होती। बात हालात और टीम की जरूरत को देखते हुए बल्लेबाजी करने की होती है। आप शुरुआत में कुछ विकेट खो सकते हैं और तब आपको रुककर लंबा खेल खेलना होगा। नहीं तो, दूसरे दिन अगर मैं और गुप्टिल दोनों ही तेज खेल रहे हैं को क्या पता हम पावरप्ले में 70, 80, 90 कितने रन बना दें।”

ये भी पढ़ें: श्रीलंका के खिलाफ टी20 मैच में न्यूजीलैंड की कप्तानी करेंगे साउदी, विलियमन को आराम

मुनरो का कहना है कि यूएई में पाकिस्तान के खिलाफ खेली गई सीरीज में भले ही वो बड़े स्कोर नहीं बना पाए हो लेकिन वो बल्लेबाजी  सही कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ” यूएई में जब मैं बड़े स्कोर नहीं बना पा रहा था, तब मैं जिस तरह से गेंद को खेल रहा था, उससे मैं बहुत खुश था। मुझे लग रहा था कि मैं अपने आप को पर्याप्त समय दे रहा था लेकिन आउट हो जा रहा था। मैं कोच गैरी स्टीड से बात कर रहा था और उन्हें बता रहा था कि ये कोई पैटर्न नहीं है, ऐसा नहीं है कि मैं हर बार बोल्ड ही हो रहा हूं।”

Editor's Pick