×

मुनरो के रिकॉर्ड अर्धशतक की बदौलत न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को 9 विकेट से हराया

मार्टिन गुप्टिल ने 25 गेंदों में 63 रन बनाए।

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Published on - January 10, 2016 11:56 AM IST

कॉलिन मुनरो ने 14 गेंदों में 50 रनों की पारी खेली © Getty Images
कॉलिन मुनरो ने 14 गेंदों में 50 रनों की पारी खेली © Getty Images

कॉलिन मुनरो और मार्टिन गप्टिल की आतिशी पारियों की बदौलत न्यूजीलैंड टीम ने श्रीलंका को दूसरे टी20 मैच में 9 विकेट से हराकर टी20 सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली। इससे पहले न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका टीम की शुरुआत बेहद खराब रही और उसने निश्चित अंतराल में अपने विकेट गंवाए। श्रीलंका के 9 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा तक पार नहीं कर पाए। लेकिन कप्तान एंजलो मैथ्यूज ने ऐसी परिस्थिति में भी हार नहीं मानी और बेहतरीन बल्लेबाजी का मुजाहिरा पेश किया। मैथ्यूज ने सर्वाधिक 81 रन बनाए। मैथ्यूज अंत तक नाबाद रहे और अपनी टीम को निर्धारित 20 ओवरों में 142 के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। पढ़ें पूरा स्कोरकार्ड: न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका 2015-16, दूसरा टी20 ऑकलैंड 

143 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम के तेवर बेहद तीखे नजर आए और कप्तान गप्टिल ने आते ही श्रीलंकाई गेंदबाजों की खूब खबर ली। गप्टिल ने 25 गेंदों पर 63 रन ठोंके, जिसमें उन्होंने 6 चौके और 5 छक्के मारे। गप्टिल न्यूजीलैंड के पहले विकेट के रूप में आउट हुए। गप्टिल के बाद बल्लेबाजी करने आए कॉलिन मुनरो ने आते ही बड़े-बड़े शॉट लगाने शुरू किए और 14 गेंदों में अर्धशतक लगाया। मुनरो का यह अर्धशतक टी20 क्रिकेट में दूसरा सबसे तेज अर्धशतक है। उनसे पहले भारत के युवराज सिंह ने साल 2007 में इंग्लैंड के विरुद्ध 12 गेंदों में अर्धशतक बनाया था। मुनरो के अर्धशतक की बदौलत न्यूजीलैंड ने यह मैच मात्र 10 ओवरों में 147 रन बनाकर जीत लिया। श्रीलंका की ओर से जेफरी वांडरसे सबसे महंगे गेंदबाज साबित हुए उन्होंने 2 ओवरों में 41 रन लुटा दिए। थिसारा परेरा एक विकेट लेकर एकमात्र सफल गेंदबाज रहे।

TRENDING NOW

संक्षिप्त स्कोर:
श्रीलंका 142/8 , 20 ओवर(तिलरत्ने दिलशान 28, एंजलो मैथ्यूज 81*; ग्रेंट इलियट 22 रन देकर 4 विकेट, मिचेल सेंटर 24 रन देकर दो विकेट, एडम मिलने 36 रन जेकर दो विकेट), न्यूजीलैंड 10 ओवरों में 147/1(मार्टिन गुप्टिल 63, केन विलियमसन 32*, कॉलिन मुनरो 50*) न्यूजीलैंड नौ विकेट से जीता।