'WTC की जीत से आगे बढ़े...', कगिसो रबाडा ने अफ्रीकी टीम को दी खास नसीहत
'WTC की जीत से आगे बढ़े...', कगिसो रबाडा ने अफ्रीकी टीम को दी खास नसीहत
साउथ अफ्रीका के स्टार तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा ने टीम को खास सलाह देते हुए कहा कि अब हमें डब्ल्यूटीसी के जीत से आगे बढ़ना चाहिए.
Written by Saurav Kumar Last Updated on - August 8, 2025 5:23 PM IST
कगिसो रबाडा
Kagiso Rabada on South Africa: साउथ अफ्रीका ने फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराकर विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025 का खिताब जीता था. 1998 के बाद साउथ अफ्रीका की यह पहली आईसीसी ट्रॉफी थी. टीम के खिलाड़ियों ने जोरदार तरीके से इस जीत का जश्न मनाया. लेकिन, टीम के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा ने साथी खिलाड़ियों से विश्व टेस्ट चैंपियनशिप खिताब से आगे बढ़ने और अहम आईसीसी खिताबों पर ध्यान केंद्रित करने की अपील की है.
रबाडा ने कहा, “डब्ल्यूटीसी फाइनल में लॉर्ड्स में ऑस्ट्रेलिया को हराने की खुशी अपार थी. लेकिन साथियों को अब उस ऐतिहासिक जीत से आगे बढ़कर आगामी चुनौतियों पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए और आगामी प्रमुख आईसीसी खिताबों पर ध्यान देना चाहिए, जिसमें 2026 आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप और 2027 वनडे विश्व कप शामिल हैं.”
Add Cricket Country as a Preferred Source
हमें अगले खिताब की ओर से देखना होगा
आईसीसी ने रबाडा के हवाले से कहा, “जीत राहत की बात थी, लेकिन टी20 विश्व कप नजदीक आ रहा है. मुझे लगता है अब हमारा दृष्टिकोण थोड़ा अलग होगा. अब किसी चीज का डर नहीं है.”
साउथ अफ्रीका को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन टी20 और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलनी है. इसकी शुरुआत रविवार से हो रही है. रबाडा का मानना है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज आगामी वैश्विक प्रतियोगिताओं की तैयारी के लिए काफी अहम होगी.
रबाडा ने कहा, “ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच हमेशा जोरदार टक्कर देखने को मिलती रही है. हम जब भी ऑस्ट्रेलिया से खेलते हैं, तो हमेशा रोमांचक क्रिकेट खेला जाता है. ऐसा हमेशा लगता है कि वे हमसे सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करवाते हैं. मुझे यह पसंद है.”
कगिसो रबाडा की साउथ अफ्रीका को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025 का खिताब दिलाने में अहम भूमिका रही थी. उन्होंने फाइनल में 9 विकेट लिए थे. कगिसो रबाडा की गिनती दुनिया के सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाजों में होती है. 30 साल के इस गेंदबाज ने 2014 में डेब्यू किया था. वह 71 टेस्ट में 336, 106 वनडे में 168 और 65 टी20 में 71 विकेट ले चुके हैं.
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookies
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.