परिवार की वजह से विंडीज के 3 खिलाड़ियों ने इंग्लैंड दौरे पर जाने से किया इंकार

ब्रावो, हेटमायर और पॉल ने अगले महीने होने वाली इस सीरीज से अपना नाम वापस ले लिया है

Edited By : Cricket Country Staff |Jun 05, 2020, 03:18 PM IST

Published On Jun 05, 2020, 03:18 PM IST

Last UpdatedJun 05, 2020, 03:18 PM IST

Shimron-Hetmyer

वेस्टइंडीज क्रिकेटर डैरेन ब्रावो, शिमरोन हेटमायर और कीमो पॉल ने अपने परिवार की भलाई के लिए इंग्लैंड दौरे पर जाने से इंकार किया है। दरअसल विंडीज क्रिकेट बोर्ड जुलाई में दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए इंग्लैंड का दौरा करने के लिए तैयार हो गया है लेकिन ये बात पहले ही साफ कर दी ई थी कि किसी खिलाड़ी को इस दौरे का हिस्सा बनने के लिए मजबूर नहीं किया जाएगा।

टेस्ट सीरीज की मेजबानी की तैयारी कर रहा इंग्लैंड, मंगलवार को रवाना होगी विंडीज टीम

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

ब्रावो, हेटमायर और पॉल ने अगले महीने होने वाली इस सीरीज से अपना नाम वापस ले लिया है। क्रिकेट वेस्टइंडीज के मुख्य अधिकारी जॉनी ग्रेव का कहना है कि वो इन खिलाड़ियों कि चिंता को समझते हैं और उनके फैसले का सम्मान करते हैं।

इंग्लैंड दौरे की तैयारी में पाकिस्तान को आ रही ये दिक्कत, पीसीबी जाएगा सरकार की शरण में

ईएसपीएन से बातचीत में ग्रेव ने कहा, ‘कीमो पॉल अपने परिवार में इकलौता काम करने वाला है। उसे चिंता है कि अगर उसे कुछ हो गया तो उसके परिवार का क्या होगा।’

Editor's Pick