This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
कोहली के 'गुड न्यूज' वाली खबर शेयर करते ही लगा बधाइयों का तांता, चहल बोले-भैया और भाभी को...
विराट कोहली इस समय रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम के साथ दुबई में आईपीएल 13 की तैयारी कर रहे हैं
Written by India.com Staff
Last Published on - August 27, 2020 2:19 PM IST

भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) अगले साल यानी जनवरी 2021 में पिता बनने वाले हैं. कोहली ने ये खबर गुरुवार को सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को दी. विराट ने अपने इंस्टग्राम पेज पर पत्नी अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) के साथ एक फोटो अपलोड की जिसमें बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का बेबी बंप के साथ नजर आ रही हैं.
अनुष्का के साथ एक बेहद खूबसूरत तस्वीर शेयर करते विराट ने लिखा-And then, we were three! Arriving Jan 2021. यानी कि 2021 इस जोड़े के लिए लकी साबित होने जा रहा है क्योंकि वे दो से तीन होने जा रहे हैं.
विराट के गुड न्यूज शेयर करने के साथ ही सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया जिसमें उनके साथी खिलाड़ियों युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) , क्रुणाल पांडया, शिखर धवन और इशांत शर्मा के साथ आईसीसी और बीसीसीआई भी शामिल थे.
Congratulations @imVkohli & @AnushkaSharma https://t.co/kHhMeJVoIC
— BCCI (@BCCI) August 27, 2020
https://t.co/gwo5BFWSfB pic.twitter.com/rfaciRZpnu
— ICC (@ICC) August 27, 2020
Congratulations and my best wishes to you @imVkohli and @AnushkaSharma https://t.co/WJ8e5R0Moe
— Shikhar Dhawan (@SDhawan25) August 27, 2020
Congratulations Bhaiya and bhabhi @imVkohli @AnushkaSharma https://t.co/DVHNAsdYCQ
— Yuzvendra Chahal (@yuzi_chahal) August 27, 2020
Congratulations @imVkohli and @AnushkaSharma https://t.co/HRepyDbGD1
— Krunal Pandya (@krunalpandya24) August 27, 2020
Many Congratulations to you both! @imVkohli @AnushkaSharma https://t.co/Pq1jzZHE07
— Ishant Sharma (@ImIshant) August 27, 2020
विराट इस समय आईपीएल 13 में शिरकत करने के लिए दुबई में हैं. इंडियन प्रीमियर लीग का 13वां एडिशन 19 सितंबर से 10 नवंबर तक यूएएई में आयोजित होगा.
