'मोटे हैं रोहित शर्मा...', विवाद बढ़ने के बाद कांग्रेस प्रवक्ता ने हटाया ट्वीट, सफाई में क्या कहा?
'मोटे हैं रोहित शर्मा...', विवाद बढ़ने के बाद कांग्रेस प्रवक्ता ने हटाया ट्वीट, सफाई में क्या कहा?
कांग्रेस प्रवक्ता शमा मोहम्मद का भारतीय कप्तान रोहित शर्मा पर दिया बयान बहुत विवादों में है. रोहित की फिटनेस और उन पर शारीरिक टिप्पणी करने वाला पोस्ट तो शमी ने आला कमान के दखल के बाद एक्स से हटा लिया है. लेकिन उनकी टिप्पणी पर काफी चर्चा हो चुकी है. खुद शमा ने इस पर...
Written by Bharat Malhotra Last Updated on - March 3, 2025 2:31 PM IST
Shama on Rohit Sharma is Fat Comment
कांग्रेस प्रवक्ता शमा मोहम्मद का भारतीय कप्तान रोहित शर्मा पर दिया बयान बहुत विवादों में है. रोहित की फिटनेस और उन पर शारीरिक टिप्पणी करने वाला पोस्ट तो शमी ने आला कमान के दखल के बाद एक्स से हटा लिया है. लेकिन उनकी टिप्पणी पर काफी चर्चा हो चुकी है. खुद शमा ने इस पर सफाई दी है.
शमा ने अपनी पोस्ट को एक सामान्य पोस्ट कहा था. उन्होंने कहा कि उनकी नजर में एक स्पोर्ट्सपर्सन को फिट होना चाहिए. उन्होंने कहा कि वह रोहित शर्मा की बॉडी-शेमिंग नहीं कर रही थीं बल्कि उनका कॉमेंट रोहित की फिटनेस पर था.
Add Cricket Country as a Preferred Source
#WATCH | On her comment on Indian Cricket team captain Rohit Sharma, Congress leader Shama Mohammed says, "It was a generic tweet about the fitness of a sportsperson. It was not body-shaming. I always believed a sportsperson should be fit, and I felt he was a bit overweight, so I… pic.twitter.com/OBiLk84Mjh
समाचार एजेंसी एएनआई को दिए बयान में शमा ने कहा, ‘यह एक खिलाड़ी की फिटनेस को लेकर किया गया सामान्य पोस्ट था. यह बॉडी-शेमिंग नहीं था. मैं बस उस बारे में ट्वीट किया था. मेरा हमेशा से मानना है कि वह थोड़े ओवरवेट हैं, तो मैंने इस बारे में ट्वीट किया. मुझे बिना मतलब के निशाने पर लिया जा रहा है. जब मैंने उनकी तुलना पूर्ववर्ती कप्तानों से की, मैंने एक बयान में यह कहा, मेरे पास अधिकार है. इसमें क्या गलत कहा मैंने? यह एक लोकतंत्र है.’
शमा ने पहले रोहित के बारे में एक्स पर लिखा था, ‘रोहित शर्मा एक मोटे खिलाड़ी हैं. उन्हें वजन कम करने की जरूरत है. और साथ ही वह भारत के सबसे अप्रभावी कप्तान हैं.’
इस पर एक यूजर ने कॉमेंट किया, ‘थोड़ा सा वजन ज्यादा हो सकता है लेकिन वह वर्ल्ड क्लास परफॉर्मर हैं. आपने बहुत कड़ा ट्वीट किया.’
इस पर शमा ने जवाब दिया, ‘तो, उनमें क्या वर्ल्ड क्लास है जब आप उनकी तुलना उनके पूर्ववर्ती जैसे गांगुली, तेंदलुकर, द्रविड़, धोनी, कोहली, कपिल देव, शास्त्री और बाकियों से करते हैं, तो वह एक औसत कप्तान और औसत खिलाड़ी हैं जो खुशकिस्मती से भारतीय कप्तान बन गए हैं.’
शमा का यह कॉमेंट चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत के न्यूजीलैंड के खिलाफ रोहित शर्मा की17 गेंद पर 15 रन की पारी के बाद आया.
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookies
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.