Akhilesh Tripathi
पत्रकारिता में करियर की शुरुआत साल 2013 मेंआर्यन टीवी (पटना) से हुई, फिर ईनाडु डिजीटल (ईटीवी हैदराबाद) में लगभग ...Read More
Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - March 31, 2026 11:57 PM IST

PBKS VS GT: पंजाब किंग्स ने कूपर कोनोली (44 गेंद में नाबाद 72 रन) के अर्धशतक और लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल की मदद से मंगलवार को रोमांचक टी20 मैच में गुजरात टाइंटस को तीन विकेट से शिकस्त दी. कोनोली ने प्रभसिमरन सिह (37 रन) के साथ दूसरे विकेट के लिए 76 रन की भागीदारी निभाई. कोनोली (पांच चौके, पांच छक्के) ने अंत में जेवियर बार्टलेट (नाबाद 11) के साथ मिलकर टीम को 19.1 ओवर में सात विकेट पर 165 रन तक पहुंचाकर जीत दिलाई.
इससे पहले लेग चहल ने अपने अनुभव का इस्तेमाल करते हुए मध्य के ओवरों में गुजरात टाइटंस पर दबाव बनाने में मदद की जिससे वह छह विकेट पर 162 रन ही बना सकी. चहल ने चार ओवरों में 28 रन देकर दो विकेट झटके जबकि तेज गेंदबाज विजयकुमार विशाक ने 34 रन देकर तीन विकेट लिए. गुजरात टाइटंस ने प्रसिद्ध कृष्णा (29 रन देकर तीन विकेट) की अगुआई में पंजाब किंग्स के लगातार अंतराल पर विकेट चटकाकर दबाव बनाया लेकिन ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर कोनोली की सयंम से भरी धमाकेदार पारी ने उसकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया. कूपर कोनोली को प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब भी दिया गया. कागिसो रबाडा, राशिद खान, अशोक शर्मा और वाशिंगटन सुंदर को एक एक विकेट मिला.
पंजाब किंग्स ने पारी के दौरान 14 छक्के और छह चौके लगाए. प्रियांश आर्य ने पहले ही ओवर में मोहम्मद सिराज की आखिरी गेंद पर छक्का जड़ दिया लेकिन अगले ही ओवर में रबाडा की गेंद पर अशोक को आसान कैच दे बैठे. प्रभसिमरन अच्छी फॉर्म में दिख रहे थे, उन्होंने चौथे ओवर में रबाडा पर वाइड लांग ऑफ में और स्लिप कॉर्डन के ऊपर दो छक्के लगाए, इसी ओवर की अंतिम गेंद को कोनोली ने लांग ऑफ में छक्के के लिए भेजा.
कोनोली ने पांचवें ओवर में अशोक पर डीप प्वाइंट पर छक्का लगाया और अंतिम गेंद पर पंजाब किंग्स ने 50 रन पूरे किए. टीम ने पावरप्ले में एक विकेट पर 55 रन बनाए. प्रभसिमरन 10वें ओवर में राशिद की गेंद पर लांग ऑन पर प्रसिद्ध कृष्णा को कैच देकर आउट हुए। इससे पहले उन्होंने वाशिंगटन सुंदर पर डीप मिडविकेट पर और लांग ऑन पर दो छक्के जमाए जबकि कोनोली ने राशिद पर डीप मिडविकेट पर में खडे़ खड़े पुल शॉट से छक्का लगाया.
कप्तान श्रेयस अय्यर (18 रन) क्रीज पर उतरे, उन्होंने 11वें ओवर में अशोक पर लगातार दो छक्के जड़कर अपने इरादे जाहिर किए. हालांकि अगले ओवर में कोनोली राशिद की गेंद को स्ट्रेट खेल गए जो उनके कप्तान के हाथ पर जा लगी और वह मैदान पर लेट गए। फिर उपचार के लिए फिजियो आए और कप्तान ने बल्लेबाजी जारी रखी. पर अगले ओवर में कृष्णा की गेंद पर डीप में वाशिंगटन सुंदर के हाथों लपके गए. नेहाल वढेरा (03) छह गेंद ही खेल सके और सुंदर का शिकार हुए, कृष्णा ने फिर 15वें ओवर में शशांक सिंह और मार्क स्टोइनिस के विकेट झटककर गुजरात टाइटंस को वापसी की उम्मीद जगाई.
कूपर कोनोली ने चौका लगाकर आईपीएल पदार्पण में अपना पहला अर्धशतक पूरा किया, इसके लिए उन्होंने 34 गेंद खेली जिसमें तीन चौके और चार छक्के जड़े थे. दूसरे छोर पर मार्को यानसन उनका साथ दे रहे थे लेकिन नौ रन बनाकर आउट हो गए, अब 12 गेंद में 16 रन चाहिए थे, जेवियर बार्टलेट ने कृष्णा पर डीप मिडविकेट पर छक्का जड़ दिया, कोनोली ने चौका जड़ा और अपनी टीम को जीत तक ले गए.
बल्लेबाजी के लिए अच्छी पिच पर इस फीके प्रदर्शन में गुजरात टाइटंस के लिए कप्तान शुभमन गिल ने 27 गेंदों में 39 रन और जोस बटलर ने 33 गेंदों में 38 रन बनाए. बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद गिल ने बेहतरीन लय में दिख रहे थे, उन्होंने चौकों-छक्कों की झड़ी लगा दी जिससे टीम तीन ओवरों में ही 35 रन तक पहुंच गई। इससे पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर को गेंदबाजी में बदलाव करना पड़ा और उन्होंने लंबे कद के मार्को यानसन (चार ओवर में 20 रन देकर एक विकेट) को आक्रमण पर लगाया.
इसका उन्हें तुरंत फायदा मिला, बाएं हाथ के तेज गेंदबाज यानसन ने साई सुदर्शन (13) को एक गेंद पर ऐसा शॉट खेलने पर मजबूर किया जो सीधे मिड-ऑफ की तरफ़ गया जहां अय्यर ने आसानी से कैच लपक लिया, इससे पंजाब की टीम को चौथे ओवर में पहली सफलता मिल गई. फिर बटलर क्रीज़ पर आए, टी20 विश्व कप में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद वापसी कर रहे इंग्लैंड के इस बल्लेबाज़ ने विशाक पर चौका जड़कर शानदार अंदाज में अपना खाता खोला.
बटलर ने यानसन की वाइड गेंद पर ‘कट शॉट’ से बैकवर्ड प्वाइंट की तरफ चौका जड़ा, इसके बाद उन्होंने मैच का पहला छक्का विशाक की गेंद को सीधे मैदान के ऊपर से उठाकर लगाया. गुजरात टाइटंस ने पावरप्ले में एक विकेट पर 54 रन बना लिए थे. पंजाब की टीम ने शुरुआती ओवरों में रन लुटाने के बाद बाद के ओवरों में नियंत्रण पा लिया था.
चहल आठवें ओवर में गेंदबाजी करने आए, इस लेग स्पिनर का गिल के खिलाफ़ रिकॉर्ड काफी अच्छा रहा है, उन्होंने पिछले आईपीएल में गिल को तीन बार आउट किया था और इस बार भी उन्होंने इस सलामी बल्लेबाज को अपना शिकार बना लिया। गिल ने डीप मिड-विकेट की तरफ शॉट खेला और कैच आउट हो गए. नए बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स ने चहल की गेंद पर लांग ऑन के ऊपर से जोरदार शॉट लगाकर छक्का जड़ा, इसके बाद बटलर ने जेवियर बार्टलेट कीगेंद को मिड-ऑन के ऊपर से मारकर एक और छक्का लगाया. इसके बाद पंजाब किंग्स ने वापसी करते हुए नियंत्रण बना लिया.
इनपुट- भाषा
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.
