पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से कोरी एंडरसन बाहर

न्यूजीलैंड के बल्लेबाज कोरी एंडरसन चोटिल होने के कारण पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में नहीं खेल पाएंगे।

Edited By : Cricket Country Staff |Nov 06, 2018, 02:01 PM IST

Published On Nov 06, 2018, 02:01 PM IST

Last UpdatedNov 06, 2018, 02:01 PM IST

Corey Anderson@ ians

पाकिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में मिली करारी हार के बाद न्यजीलैंड को करारा झटका लगा है। टीम के आतिशी बल्लेबाज कोरी एंडरसन चोटिल होकर वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाड़ी कोरी एंडरसन चोटिल होने के कारण पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में नहीं खेल पाएंगे। वेबसाइट ‘ईएसपीएन’ की रिपोर्ट के अनुसार, इस सीरीज में टोड एश्ले के खेलने पर भी आशंका जताई जा रही है।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

एंडरसन एड़ी में दर्द की समस्या के कारण पाकिस्तान के खिलाफ आखिरी टी-20 मैच में भी नहीं खेल पाए थे। वह स्वदेश लौट गए हैं। इसके अलावा, एश्ले को भी घुटने में दर्द की शिकायत है। इस कारण वह पाकिस्तान के खिलाफ पहले वनडे मैच में नहीं खेल पाएंगे। बाकी बची सीरीज में भी उनके शामिल होने पर संदेह है।

एश्ले को पाकिस्तान के खिलाफ खेली जाने वाली तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भी न्यूजीलैंड टीम में शामिल किया गया है। यह सीरीज 16 नवम्बर से शुरू होगी। न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के कोच गैरी स्टीड ने कहा, “पिछले कुछ दिनों में एश्ले की चोट में सुधार हुआ है।”

एश्ले की अनुपस्थिति के कारण पाकिस्तान के खिलाफ पहले वनडे मैच के लिए एजाज पटेल को टीम में शामिल किया गया है। इसके अलावा, बल्लेबाज जॉर्ज वर्कर और तेज गेंदबाज लॉकी फग्र्यूसन को भी टीम में जगह मिली है।

पाकिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के तीनों मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम को हार का सामना करना पड़ा था। इसके साथ ही पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया के बाद लगातार दूसरी सीरीज में किसी टीम का क्लीन स्वीप किया।

Editor's Pick