अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से रिटायर हुए न्यूजीलैंड के कोरी एंडरसन; USA की लीग से जुड़े

न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर कोरी एंडरसन जल्द यूएसए की मेजर लीग क्रिकेट टी20 टूर्नामेंट में नजर आएंगे।

Edited By : Cricket Country Staff |Dec 05, 2020, 12:21 PM IST

Published On Dec 05, 2020, 12:21 PM IST

Last UpdatedDec 05, 2020, 12:21 PM IST

कोरी एंडरसन © Getty Images

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर कोरी एंडरसन ने 29 साल की उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। साथ ही एंडरसन ने संयुक्त राष्ट्र अमेरिका की मेजर लीग क्रिकेट टी20 के साथ तीन साल का कॉन्ट्रेक्ट साइन किया है।

इस ऑलराउंडर खिलाड़ी ने न्यूजीलैंड के लिए 13 टेस्ट, 49 वनडे और 31 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। एंडरसन आखिरी बार साल 2018 में पाकिस्तान के खिलाफ टी20 मैच में कीवी जर्सी में नजर आए थे।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

क्रिकबज से बातचीत में अपने रिटायरमेंट के फैसले पर एंडरसन ने कहा, “न्यूजीलैंड का प्रतिनिधित्व करना बड़े सम्मान की बात है और इस पर मुझे गर्व है। मैं (न्यूजीलैंड के लिए) और मैच खेलना और ज्यादा उपलब्धियां हासिल करना पसंद करता लेकिन कभी कभी ऐसा होता है और दूसरे अवसर मिलते हैं और आप अलग दिशा में आगे बढ़ जाते हैं जिसके बारे में आपने कभी सोचा भी नहीं था। न्यूजीलैंड क्रिकेट ने मेरे लिए जो कुछ किया, उसके लिए उनका शुक्रगुजार हूं।”

IND vs AUS: सीरीज से बाहर हुए चोटिल जडेजा; टी20 स्क्वाड का हिस्सा बने शार्दुल ठाकुर

एंडरसन की मंगेतर मैरी मारग्रेट एक अमेरिकी नागरिक हैं और वो पिछले एक साल से यूएसए में रह रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस फैसले के पीछे उनकी मंगेतर का प्रभाव भी है।

उन्होंने कहा, “ये एक आसान निर्णय नहीं है। मैंने अपने आप से कई सवाल किए। अब मैं क्या करना चाहता हूं या अगले दो साल में, पांच साल में, 10 साल में मैं क्या हासिल करना चाहता हूं? जैसे आपकी उम्र बढ़ती है आप जिंदगी के बारे में और ज्यादा दूरदर्शिता में सोचने लगते हैं।”

एंडरसन ने कहा, “और जाहिर है कि मेरी मंगेतर मैरी मारग्रेट जो कि अमेरिका में पली-बढ़ी है, उसका भी इसमें बढ़ा हाथ है क्योंकि उसने मेरे लिए बहुत कुछ किया है, न्यूजीलैंड में रहना, वहां एक अलग कल्चर में ढलना और इंजरी के मुश्किल समय और क्रिकेट से बाहर होने पर मेरा साथ देना। इसलिए जब मौका सामने आया, हमने सोचा कि अमेरिका में रहना एक अच्छा होगा, ना केवल मेरे क्रिकेट के लिए लेकिन ये हम दोनों के लिए ही अच्छा होगा।”

Editor's Pick